फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon will withdraw after Dussehra from 10th october, Rain will stop from tomorrow

दशहरे के बाद विदा होगा मानसून, आज से मिल सकती है बारिश से राहत

Mon, 07 Oct 2019 02:15 AM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 07 Oct 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
Monsoon will withdraw after Dussehra from 10th october, Rain will stop from tomorrow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
एक महीने से भी ज्यादा देरी तक सक्रिय रहने वाले मानसून ने अब आखिरकार विदाई लेने की तैयारी कर ली है। बेमौसम बारिश से सात अक्तूबर से राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक 10 अक्तूबर से मानसून लौटना शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


स्काईमेट वेदर के मौसम विभाग के उपाध्यक्ष महेश पालावत के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में सात अक्तूबर से बारिश का सिलसिला थमने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने इस बार मानसून के जाने में सबसे ज्यादा देरी दर्ज की है। इस साल देशभर में मानसून सामान्य से अच्छा रहा है। मौसम विभाग ने दीर्घावधि औसत एलपीए में 110 फीसदी बारिश दर्ज की है। 1961 से 2010 तक एलपीए महज 88 प्रतिशत ही रहा है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने रविवार को एक बयान में कहा कि छह अक्तूबर को राजस्थान में समुद्र तल से डेढ़ किलोमीटर उपर उठे एंटीसाइक्लोनिक सर्कुलेशन से दक्षिण-पश्चिम मानसून के वापस जाने की स्थिति बन गई है। 10 अक्तूबर से इसकी शुरुआत हो जाएगी। आमतौर पर मानसून एक सितंबर के बाद राजस्थान के रास्ते वापस जाना शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed