फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon showers heavy rain in mumbai, waterlogging led to traffic jam in financial capital

मानसून पहुंचते ही मुंबई हुई बेहाल, भारी बारिश से 8 की मौत

Sat, 29 Jun 2019 05:31 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 29 Jun 2019 05:31 AM IST
विज्ञापन
Monsoon showers heavy rain in mumbai, waterlogging led to traffic jam in financial capital
बारिश के कारण मुंबई में जलजमाव हो गया है - फोटो : ANI

महाराष्ट्र में आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी। शुक्रवार सुबह मुंबई और आसपास के इलाकों में जबरदस्त बारिश से मौसम सुहाना हो गया, वहीं बारिश अपने साथ आफत भी लेकर आई। कई जगहों पर बारिश के कारण जल जमाव हो गया है। जिसके कारण जाम लगता जा रहा है। बारिश की वजह से मुंबई के तापमान में कमी आई है। यहां अगले 24 से 36 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।  

विज्ञापन


बारिश का लोकल ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। मौसम विभाग ने मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। बृहन मुंबई नगरपालिका (बीएमसी) ने किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए लोगों को मैनहोल न खोलने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


आठ की मौत 

बारिश के कारण कई जगहों पर हादसे भी हुए और 8 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंधेरी वेस्ट में करंट लगने से 60 वर्षीय महिला और गोरेगांव में दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। वहींं, दादर में दीवार गिरने से तीन लोग घायल हो गए। भारी बारिश से अब तक महाराष्ट्र में कुल आठ लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधेरी सबवे पर हुआ जलजमाव
 

 

24 से 36 घंटे के अंदर भारी बारिश

अंधेरी, धारावी, वसई, कांदिवली, बोरिवली समेत कई इलाकों में बारिश के कारण जलजमाव हो गया जिसके कारण ट्रैफिक में भारी दिक्कत आई। स्काईमेट के अनुसार 24 से 36 घंटे के अंदर मुंबई, ठाणे, रत्नागिरी और आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इससे पहले बुधवार सुबह अंधेरी और सांताक्रूज में हल्की फुल्की बारिश हुई थी।

 

लोकल ट्रेन का हाल

बारिश के कारण मुंबई की धड़कन कही जाने वाली लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मुंबई मेट्रो की सेवाएं सुचारु रूप से चल रही हैं। पश्चिमी रेलवे रूट पर लोकल ट्रेनों का संचालन सुचारु रूप से चल रहा है। वहीं केंद्रीय लाइनों पर ट्रेनें 30 मिनट की देरी से चल रही हैं। पश्चिमी रेलवे ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुंबई में मानसून आ गया है। पश्चिमी रेलवे के उपनगरीय इलाके की कुछ जगहों पर भारी बारिश हो रही है। लोकल ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं और उनके संचालन में कोई दिक्कत नहीं आ रही है।'

भारी बारिश के कारण कई ट्रोनों के रूट में भी बदलाव किया गया है। 
 




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed