{"_id":"5f530096f510e63899011c17","slug":"monsoon-session-of-parliament-2020mps-will-get-admission-in-parliament-after-showing-negative-corona-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monsoon Session 2020: सांसदों को निगेटिव कोरोना रिपोर्ट दिखाने पर मिलेगा संसद में प्रवेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Monsoon Session 2020: सांसदों को निगेटिव कोरोना रिपोर्ट दिखाने पर मिलेगा संसद में प्रवेश
Sat, 05 Sep 2020 08:36 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 05 Sep 2020 08:36 AM IST
विज्ञापन
संसद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून सत्र में संसद में प्रवेश करने से पहले सांसदों, उनके परिजनों और निकट संपर्कों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाना जरूरी होगा। कोरोना महामारी को देखते हुए लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी विस्तृत दिशानिर्देश के तहत निकट संपर्कों में निजी सहायक, निजी सचिव, चालक और घरेलू नौकर शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके मुताबिक सांसदों को सत्र शुरू होने से 72 घंटे पहले कोरोना जांच करानी होगी। जांच या तो उनके निर्वाचन क्षेत्र या संसद परिसर में करवानी होगी। यदि कोई सांसद संक्रमित मिला तो उन्हें डॉक्टर की सलाह पर संस्थागत एकांतवास या अस्पताल में भर्ती होना पड़ेगा।
विज्ञापन
सुरक्षा कारणों से सांसदों के परिजन और स्टाफ के सदस्य संसद परिसर में जांच करवा सकते हैं। यदि परिजन या निकट संपर्क संक्रमित मिला तो सांसद को उनके संपर्क में आने के कारण 14 दिन क्वारंटीन होना पड़ेगा। नौ पन्नों की गाइडलाइन में सांसदों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन करने और हाथ साफ करने की हिदायत दी गई है। मानसून सत्र 14 सितंबर से 1 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन