{"_id":"60b7517c8ebc3e14c7338d0a","slug":"monsoon-progress-slow-but-imd-hopeful-that-it-will-reach-kerala-on-june-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: केरल में 3 जून को दस्तक देगा मॉनसून, जानें कहां-कैसी होगी बारिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मौसम: केरल में 3 जून को दस्तक देगा मॉनसून, जानें कहां-कैसी होगी बारिश
Wed, 02 Jun 2021 03:08 PM IST
दीप्ति मिश्रा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Wed, 02 Jun 2021 03:08 PM IST
सार
केरल में मॉनसून कल यानी 3 जून को दस्तक देने को तैयार है। बता दें कि इससे पहले केरल में 31 जून को मॉनसून आने की संभावना जताई गई थी।
विज्ञापन
mansoon
- फोटो : mansoon
विस्तार
दक्षिण-पश्चिम मानसून के तीन जून को केरल पहुंचने की स्थितियां राज्य में बननी शुरू हो गई है। मानसून यहां सामान्य समय से देर से पहुंच रहा है। केरल में मॉनसून कल यानी 3 जून को दस्तक देने को तैयार है। बता दें कि इससे पहले केरल में 31 जून को मॉनसून आने की संभावना जताई गई थी।
विज्ञापन
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को बताया कि केरल में स्थानिक वर्षा वितरण में वृद्धि हुई है और दक्षिण अरब सागर के निचले स्तरों में पछुआ हवाएं चल रही हैं। उपग्रह से हासिल तस्वीरों के अनुसार, केरल तट और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में बादल छाए हुए हैं।
विज्ञापन
आईएमडी ने कहा कि केरल में अगले 24 घंटे में बारिश के और बढ़ने से स्थिति के मानसून के अधिक अनुकूल होने का पूर्वानुमान है।
केरल में आमतौर पर मानसून एक जून को पहुंचता है। आईएमडी ने इससे पहले मानसून के यहां 31 मई या इससे चार दिन अधिक या पहले पहुंचने का अनुमान लगाया था, लेकिन 30 मई को उसने कहा था कि केरल मे अभी मानसून आने की स्थिति नहीं बनी है। आईएमडी के अनुसार, मानसून के इस साल सामान्य रहने का अनुमान है।
विज्ञापन