फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon in 22 states: Set to arrive in more states over next 4 days; Temp crosses 40°C in several places

22 राज्यों तक पहुंचा मानसून: चार दिनों में कुछ और राज्यों में देगा दस्तक, कई जगहों पर पारा 40 डिग्री के पार

Sun, 28 Jun 2026 05:09 AM IST
Pavan अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Sun, 28 Jun 2026 05:09 AM IST
सार

Weather Update: देश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश व बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है, जबकि कई राज्यों में अब भी भीषण गर्मी और लू जारी है। अरुणाचल में बाढ़ से जानहानि हुई, जबकि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बिजली गिरने से चार लोग हताहत हुए हैं।

विज्ञापन
Monsoon in 22 states: Set to arrive in more states over next 4 days; Temp crosses 40°C in several places
मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। देश के कुछ हिस्सों में जहां बारिश तबाही मचा रही है वहीं कुछ राज्यों में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। अरुणाचल में बादल फटने के बाद अब भी बाढ़ दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ रहा है और अब तक देश के 22 राज्यों में पहुंच चुका है। पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में जमकर बरसात हो रही है। लेकिन कुछ राज्य अब भी गर्मी की चपेट में हैं, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून 5 जुलाई तक बाकी राज्यों में भी दस्तक देगा। यूपी में इस बार मानसून एक हफ्ते से ज्यादा देर है और इसके अगले दो दिनों में दस्तक देने की उम्मीद है।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- Op Sindoor: 'छह वीरों को पहलीबार सम्मान का दावा गलत', सरकार बोली- नायकों को पहले ही दी जा चुकी थी श्रद्धांजलि
विज्ञापन


इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 28 जून को असम और मेघालय में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बाकी हिस्से और उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में प्रवेश के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं। मौसम विभाग ने बताया कि बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भीषण उमस और लू का प्रकोप अभी जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में बारिश का पूर्वानुमान
देश के उत्तर पश्चिम हिस्से में एक-दो दिन के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, और उत्तराखंड और 27-30 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं, 2 जुलाई तक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में कहीं-कही बारिश हो सकती है। इसके अलावा 29 जून से 3 जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में बारिश हो सकती है। विभाग ने बताया कि पूर्वी भारत में अंडमान निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार में लगभग सभी स्थानों पर बारिश की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा बिहार में 28 जून से 3 जुलाई के दौरान आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना है।

अरुणाचल: बाढ़ से दो की मौत, भारी बारिश की चेतावनी
अरुणाचल प्रदेश के केयी पन्योर जिले में भारी बारिश के कारण बाढ़ में मृतकों की संख्या दो हो गई है। वहीं, मौसम विभाग ने रविवार से प्रदेश के कई और हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। केयी पन्योर के आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि शनिवार को मलबे से एक महिला का शब निकाला गया। मृतका बल्लारी मारक उर्फ ओलिन सिंकली मेघालय के रिभोई जिले की निवासी थी। उन्होंने बताया कि मारक उन पांच लोगों में शामिल थी, जो बुधवार को भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में लापता हो गए थे। उनमें से तीन अब भी लापता हैं। अधिकारी ने बताया कि लापता लोगों का पता लगाने के लिए राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

 

छिंदवाड़ा में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत, आठ लोग जख्मी
मप्र के छिंदवाड़ा जिले में दो घटनाओं में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। आठ अन्य लोग झुलसने के कारण घायल हैं। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को बैहार और गढ़ी थाना क्षेत्र में में बिजली गिरी थी। बैहार थाना प्रभारी जयंत मार्स्कोले ने कहा कि दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से दो घायलों को जिला अस्पताल शिफ्ट किया गया है। वहीं छह लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

यह भी पढ़ें- Bengal Politics: शहीद दिवस रैली के आयोजन स्थल को लेकर ममता और बागी गुट आमने-सामने, पुलिस की अनुमति पर संशय

अब भी कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप, पारा 40 के पार
मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और गुजरात के कई शहर अब भी गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं। मानसूनी मौसम के बावजूद इन राज्यों में कई स्थानों पर तापमान अब भी 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed