फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon : Farewell to southwest monsoon from today, excess rains in Rajasthan, deficit in UP Bihar n northeast

Monsoon: दक्षिण-पश्चिम मानसून की आज से विदाई, राजस्थान में ज्यादा, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में कम हुई बारिश

Fri, 30 Sep 2022 12:32 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 30 Sep 2022 12:32 AM IST
सार

Monsoon : देश के सबसे अधिक चावल उत्पादक राज्य पश्चिम बंगाल में 17 फीसदी कम बारिश हुई। इसका सीधा असर धान की बुआई पर पड़ा है। देश के कुछ राज्य ऐसे हैं जो कि कम बारिश वाले राज्यों की श्रेणी में नहीं आते हैं। 

विज्ञापन
Monsoon : Farewell to southwest monsoon from today, excess rains in Rajasthan, deficit in UP Bihar n northeast
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Istock

विस्तार

Monsoon : देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुक्रवार से विदाई हो रही है। इस दौरान देशभर में सात फीसदी ज्यादा बारिश हुई। हालांकि उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड जैसे धान उपजाने वाले राज्यों में कम बारिश का असर साफ नजर आ रहा है। 

विज्ञापन


देशभर में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई लेकिन राज्यवार अलग-अलग असर रहा। रेतीले राजस्थान में जहां सामान्य से 36 फीसदी बारिश हुई, वहीं उत्तरपूर्व में कम बारिश दर्ज की गई जबकि इस इलाके में प्रचुर बारिश होती रही है। 
विज्ञापन


तमिलनाडु में दक्षिणपश्चिम मानसून के दौरान 477.3 मिमी वर्षा हुई जोकि सामान्य बारिश 323.6 मिमी से 47 फीसदी अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणपश्चिम मानसून सत्र की शुरुआत एक जून से होती है और यह 30 सितंबर तक चलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर में होने वाली बारिश को मानसून के बाद वाली वर्षा कहा जाता है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दक्षिणपश्चिम मानसून के विदाई की शुरुआत 20 सितंबर से हो गई थी और बृहस्पतिवार तक यह पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात से पूरी तरह से वापस हो गया। 

विभाग के आंकड़ों के अनुसार, एक जून से 29 सितंबर के बीच मणिपुर में 47 फीसदी कम बारिश हुई। इस बार यहां 543.2 मिमी ही बारिश हुई जबकि सत्र के दौरान यहां औसतन 1033 मिमी वर्षा होती है। त्रिपुरा में 24 और मिजोरम में 22 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। 

इसी तरह से अरुणाचल प्रदेश में 14, नगालैंड में 13, असम में नौ और मेघालय में सामान्य से 8 फीसदी कम बारिश हुई। हालांकि विभाग 20 फीसदी तक कम बारिश को सामान्य मानता है। ऐसे में ये राज्य कम बारिश वाले राज्यों की श्रेणी में नहीं आते हैं। 


देश के सबसे अधिक चावल उत्पादक राज्य पश्चिम बंगाल में 17 फीसदी कम बारिश हुई। इसका सीधा असर धान की बुआई पर पड़ा है। तेलंगाना में 46, कर्नाटक में 29, गुजरात में 28, मध्य प्रदेश में 24 और महाराष्ट्र में 23 फीसदी सामान्य से अधिक बारिश हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed