फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon Update: Came After A Delay Of Five Days, Heavy Rains In Many States Including Up And Delhi

गर्मी से राहत: यूपी समेत देशभर में छाया मानसून, कई राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी

Wed, 14 Jul 2021 06:43 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 14 Jul 2021 06:43 AM IST
सार

  • यूपी के बाकी हिस्सों, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में पहुंचा मानसून, पूरे हफ्ते बारिश होने के आसार
  • मानसून की देरी के चलते मुख्य बुआई वाले राज्यों गुजरात, हरियाणा और पंजाब में बारिश की कमी बताई जा रही है

विज्ञापन
Monsoon Update: Came After A Delay Of Five Days, Heavy Rains In Many States Including Up And Delhi
बारिश का मौसम... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत देश के बाकी हिस्सों में मानसून का इंतजार आखिरकार मंगलवार को खत्म हो गया। एक सप्ताह से चिलचिलाती गर्मी और उमस भरे मौसम से राहत दिलाते हुए दक्षिण पश्चिम मानसून ने 13 जुलाई को पूरे देश को अपनी जद में ले लिया। पूरे देश में मानसून को आठ जुलाई तक पहुंच जाना था, मगर इसने पांच दिन और वक्त लिया। 2002 में मानसून पूरे देश में 15 अगस्त तक छाया था।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने कहा, सोमवार को दिल्ली से कन्नी काटते हुए यह मानसून राजस्थान के श्रीगंगानगर और जैसलमेर जैसे शहरों की ओर बढ़ गया था। इसने सामान्य तिथि से दो हफ्ते पहले ही बाड़मेर समेत राजस्थान के दूसरे रेगिस्तानी जिलों को भिगो डाला।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने कहा, पिछले चार दिनों से निचले स्तर पर बंगाल की खाड़ी से पूर्वी नम हवाओं के लगातार चलने से बादलों में इजाफा हो रहा था, जिस वजह से यूपी के बकाया हिस्सों, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के शेष हिस्सों में आगे बढ़ रहा है। इस तरह से दक्षिण पश्चिम मानसून अब पूरे देश में सक्रिय हो गया है। इसके चलते इस पूरे हफ्ते देश में सभी जगह बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, मानसून की देरी के चलते मुख्य बुआई वाले राज्यों गुजरात, हरियाणा और पंजाब में बारिश की कमी बताई जा रही है। 

मानसून का शुरुआती चरण पूरा होने में 40 दिन लगे
इसी के साथ मानसून ने अपने शुरुआती चरण को पूरा करने में 40 दिन का समय लिया, जिसने दक्षिण और मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों में बहुत जल्दी आगमन और उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में ज्यादा देरी से आगमन का मिला-जुला असर दिखा।

दिल्ली में 19 साल में सबसे ज्यादा देरी से पहुंचा मानसून
मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में मानसून अपने तय समय से दो हफ्ते बाद पहुंचा। यह बीते 19 साल में सबसे देरी से पहुंचा है। आम तौर पर दिल्ली में मानसून को 27 जून को पहुंचना था। इससे पहले 2002 में मानसून 19 जुलाई को पहुंचा था।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक के जेनामणि ने कहा, मानसून दिल्ली पहुंच गया। मंगलवार सुबह दक्षिणी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश के समूचे एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई।

उत्तराखंड, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में 48 घंटों में भारी बारिश संभव
दिल्ली में धीमी शुरुआत के साथ उत्तर भारत में मानसून का वज्रपात भी शुरू हो गया। हिमाचल में बादल फटा तो उत्तराखंड में भूस्खलन ने जीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में अगले 48 घंटों में भारी बारिश होने का एलान किया है।

वहीं, कोंकण, गोवा और मध्य भारत के लिए रेड अलर्ट और गुजरात, कर्नाटक महाराष्ट्र और असम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, केरल और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।


हिमाचल में भूस्खलन: दो शव मिले, आठ के दबे होने की आशंका
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित बोह घाटी के रुमेहड़ गांव में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में अब तक दो लोगों के शव मिले हैं। मलबे में अब भी आठ लोगों के दबे होने की आशंका है। वहीं, सिरमौर में पांवटा साहब के तहत बांगरन गांव के पास गिरि नदी में बने टापू में फंसे छह लोगों को बचाव दल ने 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed