फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon: 18 died in Maharashtra due to heavy rain whereas delhi have to wait little bit

मुंबई और आसपास के इलाकों में दूसरे दिन भी भारी बारिश, दिल्ली का बढ़ा इंतजार

Sat, 29 Jun 2019 07:00 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 29 Jun 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
Monsoon: 18 died in Maharashtra due to heavy rain whereas delhi have to wait little bit
मानसून - फोटो : ANI

मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में शनिवार को दूसरे दिन भी भारी बारिश जारी रही। अधिकारियों ने बताया कि बारिश से शहर में सामान्य जीवन भले ही ज्यादा प्रभावित न हुआ हो लेकिन बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम पांच व्यक्ति घायल हो गए। 

विज्ञापन


मुंबई की जीवनरेखा मानी जाने वाली लोकल ट्रेनें काफी हद तक इससे अप्रभावित रहीं और अपने समय से चल रही हैं । हालांकि मौसम विभाग के भारी बारिश के अनुमान के मद्देनजर मध्य रेलवे ने मुंबई और पुणे के बीच चलने वाली कुछ पैसेंजर एवं एक्सप्रेट ट्रेनों को रद्द कर दिया है। 
विज्ञापन


मध्य रेलवे की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुंबई-पुणे प्रगति एक्सप्रेस, मुंबई-पुणे सिंहगड एक्सप्रेस, भुसावल-मुंबई पैसेंजर, पुणे-पनवेल पैसेंजर को शनिवार और रविवार को रद्द कर दिया गया। भुसावल-पुणे एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित कर दौंड-मनमाड़ की तरफ से कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के अधिकारियों के मुताबिक शहर के विभिन्न हिस्सों से शॉर्ट सर्किट के 39, पेड़ उखड़ने या टहनियां गिरने की 104 घटनाएं सामने आईं हैं। उन्होंने बताया कि शहर में दीवार गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में पांच व्यक्ति घायल हो गए।

कई लोगों की मौत 

महाराष्ट्र के मुंबई ठाणे, कल्याण, पालघर और आस-पास के जिलों में हुई बारी बारिश के कारण जगह-जगह पानी भर गया है। इससे बृहन्मुंबई नगरापालिका के नाला सफाई को लेकर किए गए दावों की पोल खुल गई है। वहीं करंट लगने से तीन और दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं बारिश के कारण पांच लोगों के घायल होने की भी खबर है। इसके अलावा भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मुंबई और ठाणे में शनिवार को भारी बारिश हो सकती है।

कंरट से तीन की मौत

बीएमसी आपदा प्रबंधन के अनुसार करंट लगने के दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों की मौत हो गई है। सुबह 7.656 मिनट पर चार लोग करंट की चपेट में आ गए थे। जिनमें से अस्पताल में 60 साल के राजेंद्र यादव और 24 साल के संजय यादव को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं एक बच्चे सहित दो का इलाज चल रहा है। अंधेरी (पश्चिम) में सुबह 7:48 बजे 60 साल की काशिमा युडियार की करंट लगने से मौत हो गई है।

 

दीवार गिरने से 15 की मौत

महाराष्ट्र के पुणे के कोंढवा में एक सोसाइटी की दीवार गिर गई। इस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई जिसमें चार बच्चे भी शामिल हैं। इस दुर्घटना के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जानकारी के अनुसार, दीवार मोटी और भारी थी, जिसके ढहने से लोग उसके नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई। दीवार गिरते ही लोगों के बीच हाहाकार मच गया। सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंच चुके हैं। मरने वालों का संख्या बढ़ने की आशंका है।

लोकल ट्रेन और विमानों पर असर

मुंबई की धड़कन कही जानी वाली लोकल ट्रेनों पर भारी बारिश का असर पड़ा है। लोकल की तीनों लाइन इससे प्रभावित हुई हैं। 33 उपनगरीय ट्रेनें रद्द हो गई वहीं 250 ट्रेनें देरी से चलीं। मध्य रेलवे पर विक्रोली-कांजूरमार्ग और ठाणे स्टेशन पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हवाई अड्डे के अधिकारी ने बताया कि विमानों के संचालन में कम विजीबिलिटी के कारण 15 मिनट की देरी हुई। ईस्टर्न एक्सप्रेस राजमार्ग और वेस्टर्न एक्सप्रेस राजमार्ग पर कई जगहें जलभराव की चपेट में आ गई हैं।

केंद्रीय रेलवे ने रद्द की चार इंटरसिटी ट्रेन

पुणे रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा, 'भारतीय मौसम विभाग की आज और कल भारी बारिश होने की आशंका के चलते केंद्रीय रेलवे ने चार इंटरसिटी एक्सप्रेस/ पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने और एक एक्सप्रेस ट्रेन को डायवर्ट करने का फैसला किया है।'

दिल्ली को राहत का इंतजार

दिल्ली मे लोग गर्मी से बेहाल हैं। यहां तपती गर्मी से जल्द राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे है। यहां के निवासियों को बारिश के लिए दो जुलाई तक का इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि कहा जा रहा है कि राजधानी में दो जुलाई को मानसून दस्तक देगा। फिलहाल यहां का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस है। कुल मिलाकर बारिश के लिए अभी थोड़ा सब्र रखना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed