{"_id":"5c65f958bdec2273673672c1","slug":"moin-qureshi-has-to-pay-rs-6-crore-bail-to-go-abroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश जाने के लिए कुरैशी को देनी होगी 6 करोड़ की जमानत राशि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विदेश जाने के लिए कुरैशी को देनी होगी 6 करोड़ की जमानत राशि
Fri, 15 Feb 2019 04:57 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 15 Feb 2019 04:57 AM IST
विज्ञापन
मोइन कुरैशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने मीट निर्यातक मोइन कुरैशी की विदेश यात्रा के लिए दो करोड़ की जमानत राशि को बढ़ाकर छह करोड़ कर दिया है। सीबीआई ने जमानत राशि बढ़ाने के लिए आवेदन दिया था। निचली अदालत ने 1 फरवरी को कुरैशी को दो करोड़ की जमानत पर दुबई व पाकिस्तान जाने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति सुनील गौड़ की पीठ के समक्ष सीबीआई ने कहा कि इस मामले में सह-आरोपी व्यवसायी प्रदीप कोनेरू को हाईकोर्ट ने छह करोड़ रुपये की जमानत राशि पर विदेश जाने की अनुमति दी थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने मोइन कुरैशी की जमानत राशि बढ़ाकर छह करोड़ रुपये कर दी।
विज्ञापन
निचली अदालत ने मोइन कुरैशी को 15 से 23 फरवरी के बीच दुबई तथा 6 से 20 मार्च के बीच पाकिस्तान जाने की अनुमति दी थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मोइन कुरैशी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 23 अक्तूबर, 2017 को आरोप पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन