{"_id":"66681758c0fcfb937704fd22","slug":"mohol-slams-sule-for-contractors-remark-says-people-like-her-cant-digest-his-success-news-in-hindi-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'आप जैसे सोने का चम्मच लेकर...', सुप्रिया सुले के ठेकेदार वाले बयान पर मुरलीधर मोहोल का पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'आप जैसे सोने का चम्मच लेकर...', सुप्रिया सुले के ठेकेदार वाले बयान पर मुरलीधर मोहोल का पलटवार
Tue, 11 Jun 2024 02:52 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 11 Jun 2024 02:52 PM IST
सार
सोमवार को बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने मीडिया के जरिए मुरलीधर मोहोल को कैबिनेट में शामिल होने पर बधाई दी थी। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि पुणे को मंत्री पद मिला है, लेकिन इसका लाभ ठेकेदारों के बजाय पुणे के लोगों को मिलना चाहिए।
विज्ञापन
मुरलीधर मोहोल
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र में पुणे के सांसद और केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी) की नेता सुप्रिया सुले के ठेकेदारों वाले बयान पर मंगलवार को पलटवार किया। पुणे के मेयर मोहोल को मोदी सरकार में नागरिक उड्डयन और सहकारिता राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है। सुप्रिया सुले ने पुणे के सांसद पर तंज कसते हुए कहा था कि पुणे को मंत्री पद मिला, लेकिन इसका फायदा ठेकेदारों के बदले पुणे के लोगों को मिलना चाहिए।
सुप्रिया सुले के बयान पर मुरलीधर मोहोल का पलटवार
सुप्रिया सुले के बयान पर मुरलीधर मोहोल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, "ताई (सुले) मैं आपकी अप्रसन्नता को समझ सकता हूं। मेरे जैसे साधारण घर से आने वाले पार्टी कार्यकर्ता को मंत्री बनने का मौका मिलना, आप जैसे सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए व्यक्ति के लिए पचाना आसान नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "जहां तक ठेकेदारों का सवाल है, पूरा महाराष्ट्र जानता है कि ठेकेदारों को किसने पाला-पोसा, किसने उन्हें बड़ा बनाया और पुणे तथा महाराष्ट्र के बड़े ठेकेदारों के कौन-कौन साझेदार हैं।"
सुप्रिया सुले का बयान
बता दें कि सोमवार को बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने मीडिया के जरिए मुरलीधर मोहोल को कैबिनेट में शामिल होने पर बधाई दी थी। इसी के साथ उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "हमें खुशी है कि पुणे को मंत्री पद मिला है, लेकिन इसका लाभ ठेकेदारों के बजाय पुणे के लोगों को मिलना चाहिए।"
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर राकांपा-एसपी को आठ सीटों पर जीत मिलीं। वहीं बारामती ने सुले ने अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के खिलाफ 158333 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।