फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mohan bhagwat support Narendra Modi on surgical strike

मोदी को शाबाशी देकर संघ ने सरकार को थमाया भविष्य का एजेंडा 

Wed, 12 Oct 2016 03:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Oct 2016 03:06 AM IST
विज्ञापन
Mohan bhagwat support Narendra Modi on surgical strike
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
सर्जिकल स्ट्राईक पर देश में छीड़े वाकयुद्द के बीच पीएम मोदी को संघ प्रमुख मोहन राव भागवत का साथ मिला है। सर्जिकल ऑपरेशन के मामले पर भागवत ने सेना के शौर्य की सराहना करते हुए सरकार के नेतृत्व को भी शाबाशी दी है। तो सरकार के लिए मुश्किलें खड़ा कर रहे विपक्ष की निंदा भी की है। संघ स्थापना के अपने वार्षिक संबोधन में भागवत ने मोदी सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुए संघ प्रमुख ने कहा है कि वर्तमान नेतृत्व में देश धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। तो विरोधियों पर निशाना साधते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि कुछ शक्तियां भारत को आगे बढ़ते देखना नहीं चाहतीं। 
विज्ञापन


कश्मीर के हालात पर चिंता जताते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के हालात बिगाडने वालों को सीमा पार से मदद मिल रही है। ये बात दुनिया में छिपी नहीं है। भागवत ने कहा कि उन्हें (पाकिस्तान) ये संदेश मिल गया है कि सहने की सीमा होती है। कश्मीरी पंड़ितों के पुर्नवाश की बात करते हुए भागवत ने कहा कि भागवत ने कहा कि कश्मीर में पंडितों को जल्द से जल्द बसाया जाना चाहिए। तो सरकार से व्यापक शिक्षा नीति लाने की मांग करते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि वर्तमान शिक्षा नीति बेतूकी है। जल्द से जल्द नई शिक्षा नीति लागू होनी चाहिए। 
विज्ञापन


 

गोरक्षक समाजसेवा कर रहे

Mohan bhagwat support Narendra Modi on surgical strike
मोहन भागवत - फोटो : ब्यूरो/ आगरा
पाक नीति पर मोदी के कदम को आगे बढ़ाते हुए भागवत ने कहा कि मीरपुर, मुजफ्फराबाद और गिलगित-बाल्टिस्तान समेत सारा कश्मीर हमारा है। पाकिस्तान कश्मीर में अलगाववादी ताकतों को बढ़ावा दे रहा है। सर्जिकल स्ट्राइक पर संघ प्रमुख ने कहा कि सरकार ने बहुत शानदार कदम उठाया है।  भारतीय सेना ने हिम्मत का काम किया। तो यशस्वी नेतृत्व ने पाकिस्तान को अलग-थलग किया। तो गोरक्षकों का बचाव करते हुए भागवत ने कहा कि प्रशासन को असामाजिक तत्वों तथा कानून का पालन करने वाले गोरक्षकों के बीच अंतर को समझा जाना चाहिए।

संघ प्रमुख ने कहा कि हिन्दुओं द्वारा पवित्र मानी जाने वाली गाय की रक्षा कानून के दायरे में ही की जानी चाहिए, और वे गोरक्षक, जो ऐसा करते हैं, एक महत्वपूर्ण समाजसेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोरक्षक अच्छे लोग होते है। उल्लेखनीय है कि गोरक्षा के बहाने दलित उत्पीडन की घटनाएं सामने आने के बाद  पीएम मोदी ने इन घटनाओं की निंदा करते हुए कहा था कि कुछ गोरक्षक असामाजिक तत्व हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed