फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mohan Bhagwat Says Most inter-caste marriages do RSS

मोहन भागवत बोले- सबसे ज्यादा अंतरजातीय विवाह स्वयंसेवक ही करते हैं 

Fri, 21 Sep 2018 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Fri, 21 Sep 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
Mohan Bhagwat Says Most inter-caste marriages do RSS
Mohan Bhagwat
व्याख्यानमाला में भागवत ने कहा कि कभी जातीय व्यवस्था रही होगी, अब तो जातीय अव्यवस्था है। उन्होंने जातीय समरसता कायम करने के लिए अंतरजातीय और अंतरधार्मिक विवाह पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश में कोई सर्वेक्षण किया जाए, तो इस तरह के विवाहों के सबसे ज्यादा उदाहरण स्वयंसेवकों में ही मिलेंगे। हमें सुनिश्चित करना होगा कि समाज जातियों में न बंटे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें ऐसा वातावरण बनाना चाहिए जिसमें महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें। चाहे गाय के लिए हो या किसी अन्य बात के लिए, कानून अपने हाथ में लेना अपराध है। गौरक्षकों की तुलना गौतस्करों से करना गलत है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि गलत तरीके से धर्मांतरण कराना गलत है। अनुच्छेद 370 और 35-ए पर उन्होंने दो टूक कहा कि यह सबको पता है कि जम्मू-कश्मीर से जुड़े ये अनुच्छेद आरएसएस को मंजूर नहीं हैं।
विज्ञापन


हिंदी बने राष्ट्रीय भाषा

उन्होंने कहा कि अंग्रेजी मूलत: अंग्रेजों की भाषा है। यदि हम अपनी भाषा को सम्मान देना शुरू करें तो अंग्रेजी का दबदबा खुद खत्म होने लगेगा। यदि सभी हिंदी भाषी प्रदेश एक भाषा अपनाएं तो हिंदी विरोध कम होगा और हिंदू सभी प्रांतों को जोड़ने का काम कर सकेगी। आधुनिक शिक्षा में परंपराओं का समावेश कर नई शिक्षा नीति जल्द बनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरसंघचालक का चुनाव क्यों नहीं होता

इस सवाल पर भागवत ने कहा कि सरसंघचालक तो संघ का प्रमुख नाम के लिए ही है, क्योंकि सारी शक्तियां सरकार्यवाह के हाथों में होती हैं। सरसंघचालक वही करते हैं, जिसके लिए सरकार्यवाह उन्हें इजाजत देते हैं। इसीलिए सरकार्यवाह का चुनाव हर तीसरे साल होता है। संघ में हर स्तर पर चुनाव समय पर होता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है, जिसके सभी खातों की जांच ऑडिटर हर साल करता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed