{"_id":"5ad3c1b54f1c1b5d098b4b64","slug":"mohan-bhagwat-says-if-ram-mandir-is-not-rebuilt-then-root-of-our-culture-will-be-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"RSS प्रमुख बोले- अयोध्या में राम मंदिर नहीं बना तो कट जाएंगी संस्कृति की जड़ें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
RSS प्रमुख बोले- अयोध्या में राम मंदिर नहीं बना तो कट जाएंगी संस्कृति की जड़ें
एजेंसी, मुंबई
Updated Mon, 16 Apr 2018 08:55 AM IST
विज्ञापन
मोहन भागवत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि अगर अयोध्या में राम मंदिर फिर से नहीं बनाया गया तो हमारी संस्कृति की जड़ें कट जाएंगी। भागवत ने पालघर जिले के दहानू में विराट हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन
सरसंघचालक ने कहा, भारत में मुस्लिम समुदाय ने राम मंदिर नहीं तोड़ा। भारतीय नागरिक ऐसी चीजें नहीं कर सकते। भारतीयों का मनोबल तोड़ने के लिए विदेशी ताकतों ने मंदिरों को तोड़ा। उन्होंने कहा, लेकिन आज हम आजाद हैं। हमें उसे फिर से बनाने का अधिकार है, जिसे नष्ट किया गया था, क्योंकि वे सिर्फ मंदिर नहीं थे बल्कि हमारी पहचान के प्रतीक थे।
विज्ञापन
भागवत ने कहा कि अगर अयोध्या में राम मंदिर फिर से नहीं बनाया गया तो भारत की संस्कृति की जड़ें कट जाएंगी। उन्होंने दावा किया कि इसमें कोई शक नहीं कि मंदिर वहीं बनाया जाएगा, जहां वह पहले था।
विज्ञापन
दुकानें बंद होने पर जातीय हिंसा फैला रहे
आरएसएस प्रमुख ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्हें देश के कई हिस्सों में हुई हालिया जातिगत हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया। भागवत ने कहा, जिनकी दुकानें बंद हो गईं (जो चुनाव में हार गए), वे अब लोगों को जाति के मुद्दों पर लड़ने के लिए उकसा रहे हैं।