Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mohali: To whom did the student send porn videos of hostel girls? Learn the answers to 10 questions

Mohali: हॉस्टल की लड़कियों की आपत्तिजनक वीडियो किसे भेजती थी छात्रा? जानें 10 सवालों के जवाब

Sun, 18 Sep 2022 02:28 PM IST
हिमांशु मिश्रा रिसर्च डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
रिसर्च डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 18 Sep 2022 02:28 PM IST
सार

सवाल उठ रहा है कि आखिर छात्रा ने किसके कहने पर हॉस्टल की अन्य लड़कियों का आपत्तिजनक वीडियो बनाया? इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? पुलिस ने क्या कहा? यूनिवर्सिटी प्रशासन का क्या कहना है? कब से छात्रा वीडियो बना रही थी? हम आपको ऐसे ही दस सवालों का जवाब बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं...
 

विज्ञापन
Mohali: To whom did the student send porn videos of hostel girls? Learn the answers to 10 questions
मोहाली यूनिवर्सिटी में आपत्तिजनक वीडियो का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाली की प्राइवेट यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुद उसी यूनिवर्सिटी में एमबीए की छात्रा है। शनिवार देर रात इसका खुलासा हुआ तो हॉस्टल की आक्रोशित छात्राओं ने हंगामा शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने यूनिवर्सिटी परिसर में रातभर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


अब सवाल उठ रहा है कि आखिर छात्रा ने किसके कहने पर हॉस्टल की अन्य लड़कियों का आपत्तिजनक वीडियो बनाया? इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? पुलिस ने क्या कहा? यूनिवर्सिटी प्रशासन का क्या कहना है? कब से छात्रा वीडियो बना रही थी? हम आपको ऐसे ही दस सवालों का जवाब बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन


Mohali Girls MMS: क्या इसलिए लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो दोस्त को भेजती थी छात्रा?
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

1. कैसे मामला सामने में आया? 
 शनिवार की शाम आरोपी की रूममेट बाथरूम में नहाने गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आरोपी को वीडियो बनाते हुए एक दूसरी छात्रा ने देख लिया। इसके बाद मामला पूरे हॉस्टल में फैल गया। छात्राओं ने इसकी शिकायत हॉस्टल की वार्डन से की। 
 

2. कितनी छात्राओं का वीडियो बनाया गया? 
यूनिवर्सिटी की छात्राओं का आरोप है कि अब तक 60 से ज्यादा छात्राओं का वीडियो आरोपी ने बनाया है। संस्थान प्रशासन और छात्राओं से बातचीत के दौरान भी आरोपी ने इस बात को कबूला है। आरोपी का कहना है कि उसने ये सब अपने एक दोस्त के कहने पर किया। हालांकि, पुलिस ने इस दावे का खंडन किया। एसएसपी मोहाली विवेक सोनी का कहना है कि अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपी छात्रा ने केवल खुद का वीडियो बनाया था और उसे अपने दोस्त को भेजा था। अभी तक आरोपी के मोबाइल से अन्य छात्राओं के वीडियो नहीं मिले हैं। आरोपी ने भी किसी अन्य छात्रा के वीडियो होने की बात से इंकार किया है। 
 

3. क्या छात्राओं के नहाते हुए वीडियो वायरल भी हुए हैं? 
यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं का आरोप है कि अब तक कई छात्राओं का वीडियो पॉर्न वेबसाइट और सोशल मीडिया पर वायरल किया जा चुके हैं। वहीं, पुलिस ने इससे इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि अब तक केवल आरोपी छात्रा का ही वीडियो संज्ञान में आया है। आगे की जांच जारी है। 
 

4. किसे वीडियो भेजती थी छात्रा? 
एसएसपी मोहाली विवेक सोनी का कहना है कि आरोपी का एक दोस्त शिमला में रहता है। उसे ही वह वीडियो भेजने की बात कह रही है। पुलिस की एक टीम शिमला के लिए भी रवाना हो चुकी है। ये दोस्त कौन है और कैसे उससे आरोपी की मुलाकात हुई है, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। इसी दोस्त के कहने पर आरोपी वीडियो बनाती थी। आरोपी से पूछताछ का छात्राओं ने एक वीडियो भी बनाया है। इसमें आरोपी लड़की एक लड़के की फोटो भी दिखाती है, जिसे वह सारे वीडियो भेजती थी। 
 

5. आरोपी छात्रा का क्या कहना है? 
आरोपी छात्रा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें वह सफाई पेश करती नजर आ रही है। एक वीडियो में छात्रा से वार्डेन पूरे मामले की जानकारी लेते हुए दिख रही हैं। इसमें छात्रा बार-बार माफी मांगती है। वह यह भी बताती है कि एक लड़के के कहने पर उसने वीडियो बनाए हैं। एक अन्य वीडियो में आरोपी उस लड़के की फोटो भी दिखाती है, जिसे उसने वीडियो भेजे थे। आरोपी का कहना है कि उसने केवल अपने वीडियो भेजे हैं। बाकी लड़कियों को वीडियो बनाए जरूर, लेकिन बाद में डिलीट कर दिए। 
 

6. क्या वाकई आठ छात्राओं ने आत्महत्या की कोशिश की? 
पुलिस ने इसे अफवाह बताया। पुलिस के मुताबिक, हॉस्टल या यूनिवर्सिटी की किसी छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश नहीं की है। कल रात प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा को हार्ट अटैक आया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। उसकी हालत स्थिर है। बाकी आत्महत्या की खबर झूठी है। 
 

7. क्या ब्लैकमेलिंग का मामला है?
पुलिस जांच कर रही है कि वीडियो किसी रंजिश में बनाए गए या आरोपी लड़की पर कोई दबाव था। सूत्रों के अनुसार, लड़की ने अपने वीडियो भी उस लड़के को भेजे हैं। ऐसे में पुलिस इसे ब्लैकमेलिंग मान कर चल रही है। हालांकि एसएसपी विवेकशील सोनी ने कहा कि गिरफ्तार की गई लड़की ने सिर्फ अपना ही वीडियो भेजा था, किसी और लड़की का नहीं। पूरे मामले की जांच जारी है। 
 

8. महिला आयोग की अध्यक्ष ने क्या कहा? 
पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने इस मामले में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सात दिन के अंदर इस पूरे मामले की जांच होगी। सच्चाई सबके सामने लाई जाएगी। इसके साथ ही हॉस्टल की वार्डन से भी पूछताछ होगी।  पंजाब में कॉलेजों के हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था भी जांची जाएगी।
 

9. यूनिवर्सिटी प्रशासन का क्या कहना है? 
यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच के लिए पुलिस को हर तरह की मदद दी जाएगी। छात्राओं की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर भी एक जांच होगी। आरोपी छात्रा को निलंबित कर दिया गया है। 
 

10. अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भी इस मामले में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक लड़की ने कई छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करके वायरल किए हैं। ये बेहद संगीन और शर्मनाक है। इसमें शामिल सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। पीड़ित बेटियां हिम्मत रखें। हम सब आपके साथ हैं। सभी संयम से काम लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed