फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi Government's initiative to double the income of farmers

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए मोदी सरकार की पहल 

Thu, 27 Dec 2018 08:46 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Thu, 27 Dec 2018 08:46 PM IST
विज्ञापन
Modi Government's initiative to double the income of farmers

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में गत वर्षों में कृषि और किसानों की बेहतरी के लिए जो सतत प्रयास किये गए हैं उनके सकारात्मक परिणाम दिखने लगे हैं। मोदी सरकार किसानों के कल्याण के लिए जिस मनोयोग से काम में जुटी है, उससे किसानों के जीवन में गुणात्मक सुधार आ रहा है। मोदी सरकार ने देश के विकास के लिए देश के सामने नई कार्यविधि, पारदर्शी कार्यशैली के नए प्रतिमान रचे हैं। 

विज्ञापन


सरकार ने समयबद्ध तरीके से प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में कल्याण की योजनाओं के पूर्ण क्रियान्वयन के लक्ष्यों को मिशन मोड में परिवर्तित किया है। सरकार ने सुशासन के नए आयामों, नवाचारों एवं सुधारवादी दृष्टिकोण से एक आधुनिक और भविष्योन्मुखी भारत की नींव रखी है। मोदी सरकार किसानों के मन में देश की कृषि उन्नति के लिए की गयी नई पहलों के प्रति जागरूकता लाने में सफल हुई है। आज तक के कार्यकाल में किसानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के जीवन स्तर में गुणात्मक परिवर्तन लाने का सतत एवं सशक्त प्रयास किया है। 
विज्ञापन


मोदी सरकार द्वारा कृषि प्रक्षेत्र को ध्यान में रखते हुए अधिक बजटीय आवंटन किया गया है। यूपीए सरकार के पांच वर्ष 2009-14 के बजट में कुल रु. 1,21,082 करोड़ का बजटीय प्रावधान कृषि क्षेत्र  के लिए किया गया था, वहीं वर्तमान सरकार द्वारा वर्ष 2014-19 में कृषि क्षेत्र को कुल 2,11,694 करोड़ रुपये आवंटित किये गए हैं,  जो कि 74.5 प्रतिशत अधिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed