फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi government prepared for the development of minorities all the time: Mukhtar Abbas Naqvi

मोदी सरकार अल्पसंख्यकों के विकास के लिए हर समय तैयार : मुख्तार अब्बास नकवी

Fri, 12 May 2017 04:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
amarujala.com- Presented by: आनंद Updated Fri, 12 May 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
Modi government prepared for the development of minorities all the time: Mukhtar Abbas Naqvi
केंद्र अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि एनडीए की सरकार बिना किसी भेदभाव के अल्पसंख्यकों को सशक्त बनाने के लिए निर्धारित है। एनडीए सरकार के तीन साल पुरे होने की सालगिराह पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यकों आयोग के आंकडों के अनुसार पिछले तीन सालों में संप्रदायिक हिंसा 90 फीसदी तक कम हुई हैं।
विज्ञापन


हालांकि, ऐसी प्रकृति की एक घटना को भी माफ नहीं किया जाना चाहिए, यही हमारी सरकार का विचार है। इंग्लिश अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबरों ने अनुसार नकवी का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब अल्पसंख्यक आयोग के आखिरी सदस्य का फरवरी में रिटायरमेंट होने के बाद अल्पसंख्यक आयोग व्यावहारिक रूप से अस्तित्व में नहीं है।
विज्ञापन


बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार पर अल्पसंख्यकों के बीच भय का वातावरण बनाने का आरोप भी लगता रहा है, और नकवी ने गुरूवार को प्रेस कोन्फ्रेंस में गाय जागरूकता की बात भी कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशल विकास के लिए कई योजना

Modi government prepared for the development of minorities all the time: Mukhtar Abbas Naqvi
केंद्र मंत्री ने मोदी सरकार के तारीफ करते हुए यह भी कहा कि मोदी सरकार अल्पसंख्यकों के सुधार के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। अल्पसंख्यकों की शिक्षा और कौशल विकास के लिए ट्रेनिंग आधारिकत केंद्रों का विकास भी किया जा रहा हैं। जिसका फायदा अल्पसंख्यकों को मिलेगा।

अल्पसंख्यक मंत्रालय संघ विचारक दीवन दयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर उस्ताद समामान समगम प्रोग्राम लोंच करेगा। जिसका लक्ष्य अल्पसंख्यकों के कारीगरों के काम को प्रोत्साहित करना होगा। इसके आलवा नकवी ने कहा कि केंद्र सरकार पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन की सालगिराह पर तेहर-ए तालेम प्रोग्राम भी लेकर आयेगी।

यूपीए सरकार की योजनाओं के साथ मुल्यांकन करते हुए नकवी ने कहा कि यूपीए के समय अल्पसंख्यकों के लिए एक भी डिग्री कॉलेज नही थी, लेकिन मोदी सरकार ने अल्पसंख्यक बहुल इलाके में 33 डिग्री कॉलेज बनाये है। नकवी ने कहा कि यूपीए के समय 2007 से लेकर 2014 तक 72 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान थे, वहीं एनडीए में 97 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed