फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi government of India appoints IFS Vinay Mohan Kwatra as the Foreign Secretary Latest News Update

नियुक्ति: विनय मोहन क्वात्रा होंगे नए विदेश सचिव, महीने के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हर्षवर्धन श्रृंगला की लेंगे जगह

Mon, 04 Apr 2022 05:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 04 Apr 2022 05:49 PM IST
सार

विनय मोहन ऐसे वक्त यह अहम जिम्मेदारी संभालेंगे, जब भारत के पड़ोसी देश संकट के गुजर रहे हैं। पाकिस्तान सियासी और श्रीलंका आर्थिक संकट झेल रहा है।

विज्ञापन
Modi government of India appoints IFS Vinay Mohan Kwatra as the Foreign Secretary Latest News Update
Vinay Mohan Kwatra - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत सरकार ने आईएफएस विनय मोहन क्वात्रा को विदेश सचिव नियुक्त किया है। वह वर्तमान में नेपाल में भारत के दूत के रूप में कार्यरत हैं। फिलहाल विदेश सचिव के पद पर हर्षवर्धन श्रृंगला कार्यरत हैं। विनय मोहन ऐसे वक्त यह अहम जिम्मेदारी संभालेंगे, जब भारत के पड़ोसी देश संकट के गुजर रहे हैं। पाकिस्तान सियासी और श्रीलंका आर्थिक संकट झेल रहा है। इसके अलावा यूक्रेन युद्ध को लेकर वैश्विक स्तर पर चुनौतियां भी बनी हुई हैं। 

विज्ञापन


श्रृंगला इस महीने के अंत में विदेश सचिव पद से सेवानिवृत्त होने वाले हैं। क्वात्रा को विदेश सेवा में 32 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने फ्रांस के राजदूत समेत कई प्रमुख पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। वे वाशिंगटन डीसी, जिनेवा, बीजिंग, दक्षिण अफ्रीका के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में भी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

नए विदेश सचिव के सामने हाेंगी यह चुनौती
क्वात्रा पर रूस और अमेरिका के भारत के संबंध मजबूत बनाए रखने की जिम्मेदारी होगी। इसके साथ उन पर चीन के साथ भारत के संबंधों को संतुलन रखने साथ भारत के राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाने का भी जिम्मा होगा। इस बीच रूस मसले पर अमेरिका का दबाव भी क्वात्रा के लिए चुनौती होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed