फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi government has to be removed to save railways says congress leader Rahul gandhi

Railways: राहुल ने साझा किया ट्रेन के टॉयलेट में सफर करते यात्रियों का वीडियो, मोदी सरकार पर लगाए ये आरोप

Sun, 21 Apr 2024 03:37 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 21 Apr 2024 03:37 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार अपनी नीतियों से रेलवे को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। अगर आम आदमी के परिवहन को बचाना है तो मोदी सरकार को हटाना होगा।

विज्ञापन
Modi government has to be removed to save railways says congress leader Rahul gandhi
राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए पर रेलवे को अयोग्य बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र रेलवे को अयोग्य साबित कर इसे अपने दोस्तों को बेचने वाली है। इसी के साथ कांग्रेस नेता ने लोगों से मोदी सरकार को हटाकर आम आदमी के परिवहन को बचाने की अपील की है। राहुल ने रेलवे के बाथरूम और फर्श पर बैठकर यात्रा करने वाले यात्रियों की एक वीडियो शेयर कर मोदी सरकार को घेरा है।  
विज्ञापन


राहुल ने वीडियो शेयर कर मोदी सरकार को घेरा
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कई लोगों को ट्रेन के बाथरूम और फर्श पर बैठकर यात्रा करते हुए देखा गया। इस पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल ने अपने पोस्ट में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ट्रेन से यात्रा करना अब सजा बन गया है। मोदी सरकार आम लोगों के ट्रेनों से जनरल कोच कम कर केवल एलीट ट्रेनों को बढ़ावा दे रही है। ऐसा करते हुए सरकार हर वर्ग के यात्रियों को परेशान कर रही है।"
विज्ञापन


राहुल ने आगे बताया कि कंफर्म टिकट के साथ भी यात्री अपनी सीट पर शांतिपूर्वक नहीं बैठ पा रहे हैं। यात्री ट्रेन के बाथरूम के भीतर और फर्श पर बैठकर यात्रा करने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने आगे कहा, "मोदी सरकार अपनी नीतियों से रेलवे को कमजोर करने की कोशिश कर रही है, जिससे उन्हें रेलवे को अपने दोस्तों को बेचने का मौका मिल जाएगा।" कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर आम आदमी के परिवहन को बचाना है तो मोदी सरकार को हटाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed