फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi government exempted Rakhi from GST says piyush goyal

रक्षाबंधन और गणेश चतुर्थी से पहले देशवासियों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

Sun, 12 Aug 2018 04:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 12 Aug 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
Modi government exempted Rakhi from GST says piyush goyal

केंद्र सरकार ने रक्षाबंधन और गणेश चतुर्थी से पहले देशवासियों को बड़ी सौगात दी है। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए सरकार ने राखी को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से अलग रखने का फैसला किया है।

विज्ञापन


वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को बताया कि रक्षाबंधन आने वाला है इसी के मद्देनजर सरकार राखी पर जीएसटी लागू नहीं करेगी। इसके साथ ही गणेश चतुर्थी के त्योहार को ध्यान में रखते हुए मूर्तियों, हस्तशिल्प, हथकरघा पर भी जीएसटी नहीं लगाया जाएगा। पटना में एक कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री ने इसके पीछे तर्क दिया कि यह त्योहार हमारी विरासत का हिस्सा हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि इसी महीने में राखी का त्योहार है, बहनें अपनी भाइयों की कलाई में राखी बांधने के लिए तैयारियां कर रही हैं। ऐसे में सरकार के इस कदम से करोड़ों भारतीयों को सीधा फायदा होगा क्योंकि त्योहारों के इस मौसम में ग्राहकों को अपनी जेब ज्यादा ढीली नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े-बड़े देशों में भारत जैसी हिम्मत नहीं

पीयूष गोयल ने कहा कि जीएसटी लागू करना हमारी सरकार का हिम्मतभरा बड़ा कदम था। बड़े-बड़े देश कर सुधार के ऐसे साहसिक फैसले लेने से पहले डरते हैं। लेकिन हमारी सरकार ने हिम्मत दिखाई और इसे लागू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed