फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi government doing work on communal agenda: Mayawati

मोदी सरकार सांप्रदायिक एजेंडे पर कर रही काम : मायावती

Thu, 31 Jan 2019 02:14 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 31 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
Modi government doing work on communal agenda: Mayawati
मायावती

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने अयोध्या मामले में केंद्र सरकार के सुप्रीमकोर्ट में किये आवेदन पर भाजपा को आड़े हाथों लिया है। मायावती ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार संप्रदायिक एजेंडे पर काम कर रही है। भाजपा का लोकसभा चुनाव के पहले जनमानस को प्रभावित करने के लिए गैर विवादित अधिगृहित भूमि को लौटाने का चुनावी दांव चला है।        

विज्ञापन


गुजरे कल केंद्र सरकार ने अयोध्या मामले में कोर्ट में हलफनामा देकर आवेदन किया है। जिसमें विवादित भूमि को छोड़कर बाकि अधिग्रहित जमीन को वापस  उनके मालिकों को लौटाने की गुजारिश कोर्ट से की गई है। उन्होंने कहा भाजपा की यह कोशिश पूरी तरह से आने वाले लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने की है। दिल्ली के त्यागराज मार्ग स्थित आवास से उन्होंने बयान जारी कर कहा है। 
विज्ञापन


1991 में अयोध्या में अधिगृहित भूमि सुप्रीमकोर्ट के पास है और इस जमीन पर यथा-स्थिति को जबर्दस्ती बिगाडने की कोशिश भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा देश में जबर्दस्त गरीबी महंगाई बेरोजगारी व अशिक्षा की मार है। जनसंख्या का एक बड़ा वर्ग दो जून की रोटी के लिए तरस रहा है। केंद्र सरकार ने पिछले पांच साल में एक भी वादे पर खरी नहीं उतरी।  केंद्र सरकार ने सवा सौ करोड़ जनता का विश्वास खो दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए अब अयोध्या और धर्म उसका आखिरी राजनीतिक हथकंडा रह गया है। उन्होंने जनता को इससे सावधान रहने का आह्वान किया है। मायावती ने कहा भाजपा यूपी में उनके गठबंधन से भी परेशान है। इसलिए  वो नित्य नये मुद्दे खोज वोटों का ध्रुवीकरण करने में जुट गई है। जबकि हकीकत यह हैकि भाजपा शासित राज्यों में जनता बेहाल है। असम में नागरिक (संशोधन) विधेयक को लेकर आमजनता आंदोलन की राह पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed