{"_id":"5c520c99bdec2273970e4338","slug":"modi-government-doing-work-on-communal-agenda-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार सांप्रदायिक एजेंडे पर कर रही काम : मायावती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोदी सरकार सांप्रदायिक एजेंडे पर कर रही काम : मायावती
Thu, 31 Jan 2019 02:14 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 31 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने अयोध्या मामले में केंद्र सरकार के सुप्रीमकोर्ट में किये आवेदन पर भाजपा को आड़े हाथों लिया है। मायावती ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार संप्रदायिक एजेंडे पर काम कर रही है। भाजपा का लोकसभा चुनाव के पहले जनमानस को प्रभावित करने के लिए गैर विवादित अधिगृहित भूमि को लौटाने का चुनावी दांव चला है।
विज्ञापन
गुजरे कल केंद्र सरकार ने अयोध्या मामले में कोर्ट में हलफनामा देकर आवेदन किया है। जिसमें विवादित भूमि को छोड़कर बाकि अधिग्रहित जमीन को वापस उनके मालिकों को लौटाने की गुजारिश कोर्ट से की गई है। उन्होंने कहा भाजपा की यह कोशिश पूरी तरह से आने वाले लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने की है। दिल्ली के त्यागराज मार्ग स्थित आवास से उन्होंने बयान जारी कर कहा है।
विज्ञापन
1991 में अयोध्या में अधिगृहित भूमि सुप्रीमकोर्ट के पास है और इस जमीन पर यथा-स्थिति को जबर्दस्ती बिगाडने की कोशिश भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा देश में जबर्दस्त गरीबी महंगाई बेरोजगारी व अशिक्षा की मार है। जनसंख्या का एक बड़ा वर्ग दो जून की रोटी के लिए तरस रहा है। केंद्र सरकार ने पिछले पांच साल में एक भी वादे पर खरी नहीं उतरी। केंद्र सरकार ने सवा सौ करोड़ जनता का विश्वास खो दिया है।
विज्ञापन
इसलिए अब अयोध्या और धर्म उसका आखिरी राजनीतिक हथकंडा रह गया है। उन्होंने जनता को इससे सावधान रहने का आह्वान किया है। मायावती ने कहा भाजपा यूपी में उनके गठबंधन से भी परेशान है। इसलिए वो नित्य नये मुद्दे खोज वोटों का ध्रुवीकरण करने में जुट गई है। जबकि हकीकत यह हैकि भाजपा शासित राज्यों में जनता बेहाल है। असम में नागरिक (संशोधन) विधेयक को लेकर आमजनता आंदोलन की राह पर है।