पाक के साथ टकराव के बीच सरकार ने आर्म्स सप्लायर्स से कहा- तैयार रहो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाक तनाव के चलते केंद्र सरकार ने हथियारों के सप्लायर्स को तैयार रहने को कहा है। हथियारों के आपूर्तिकर्ताओं को कहा गया है कि आपातकाल की स्थिति में जरूरत पड़ने पर हथियारों की कमी नहीं पड़नी चाहिए। आपूर्तिकर्ताओं से हथियारों को अभी से तैयार करने को कह दिया गया है।
इकनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक रक्षा सूत्रों से जानकारी मिली है कि हथियारों के आपूर्तिकर्ताओं को सरकार के शॉर्ट नोटिस पर हथियार सप्लाई करने पड़ सकते हैं।
29 सितंबर यानी सर्जिकल स्ट्राइक से एक दिन पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली पहले ही साफ कर चुके हैं कि रक्षा हितों को देखते हुए रक्षा बजट में इजाफा किया जा सकता है।
गोला-बारूद और छोटे हथियारों की जरूरत
जेटली ने एक बैंक कॉन्फ्रेंस में कहा था कि भारत में जितने भी वैश्विक आयोजन होते हैं, उनके लिए सुरक्षा का बंदोबस्त करना बड़ी चुनौती होती है। सुरक्षा के लिहाज से यह चुनौती तय कैसी होगी, यह तय नहीं होता। ऐसे में सुरक्षा में कोई कोताही न हो, यह हमारी प्राथमिकता में होता है।
चीन से सटी सीमा पर सेना की नई यूनिट की तैनाती के चलते गोला-बारूद और छोटे हथियारों की आपूर्ति पर्याप्त नहीं बताई जा रही है। रक्षा सूत्रों की मानें तो सेना के पास छोटे हथियारों और गोला-बारूद की भारी कमी है, जिसे सेना जल्द से जल्द पूरा करना चाहती है।