{"_id":"57a962224f1c1bc80aee48b7","slug":"modi-for-head-constable-delhi-police-investigate-fake-application","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'नरेंद्र मोदी' ने हैड कॉन्स्टेबल पद के लिए किया अप्लाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'नरेंद्र मोदी' ने हैड कॉन्स्टेबल पद के लिए किया अप्लाई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 09 Aug 2016 01:26 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : PIB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के हैड कॉन्स्टेबल पद के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के नाम से किए गए फर्जी आवेदन की दिल्ली पुलिस जांच कर रही है।। इस साल होने वाली इस भर्ती परीक्षा के लिए पीएम मोदी के नाम से आवेदन आया था।
एक अधिकारी के मुताबिक, पैरा मिलिट्री फोर्स की शिकायत के आधार पर आईटी एक्ट के तहत आर्थिक अपराध शाखा की साइबर क्राइम यूनिट ने केस दर्ज किया है। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल समेत कई शाखाएं मामले की जांच में जुटी हैं। पुलिस उन दोषियों को दबोचने की कोशिश कर रही हैं जिन्होंने पीएम मोदी के नाम से आवेदन किया और बाद में प्रवेश पत्र भी डाउनलोड किया, जिस पर पीएम मोदी की तस्वीर भी लगी है।

आवेदन में दी गईं फर्जी जानकारियां
सीआरपीएफ
- फोटो : अमर उजाला
फर्जी आवेदन की पहचान शारिरिक परीक्षा से पहले ही कर ली गई और 15 जुलाई को प्रवेश पत्र को रद्द कर दिया गया। खास बात यह है कि उम्मीदवार टेस्ट में शामिल भी नहीं हुआ। हालांकि उम्मीदवार ने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिया था।
आवेदन पत्र (रोल नंबर 2430026090) में फर्जी जानकारी दी गई थीं। उम्मीदवार का नाम नरेंद्र मोदी, पिता का नाम-रारेंद्र मोदी, माता का नाम- राज और पीएम नरेंद्र मोदी का फोटो भी लगा था। आवेदक को परीक्षा केंद्र सीआरपीएफ रामपुर आवंटित किया गया था। पूरा मामले सामने आने के बाद फर्जी आवेदक की मुश्किल बढ़ गई है।