{"_id":"60e631fd0ac84d316d08d0f5","slug":"modi-cabinet-expansion-special-preference-given-to-that-states-having-assembly-elections-in-2022-like-uttar-pradesh-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी मंत्रिमंडल विस्तार: चुनावी राज्यों का बजा डंका, हिस्से में आए 15 पद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोदी मंत्रिमंडल विस्तार: चुनावी राज्यों का बजा डंका, हिस्से में आए 15 पद
Thu, 08 Jul 2021 04:30 AM IST
देव कश्यप
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 08 Jul 2021 04:30 AM IST
सार
- सात में से छह चुनावी राज्यों के हिस्से आए 15 पद
- पदोन्नति के मामले में भी चुनावी राज्यों के हाथ रही बाजी
- एक महिला हटी, तो सात नई महिलाओं को मिली जगह
विज्ञापन
मोदी कैबिनेट में चुनावी राज्यों के हाथ लगी बाजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोदी मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में बाजी चुनावी राज्यों के हाथ लगी। चाहे नए चेहरों का मामला हो या पदोन्नति का, दोनों ही मामलों में जल्द ही विधानसभा चुनावों का सामना करने जा रहे राज्यों को विशेष तरजीह दी गई। चुनावी राज्य गोवा को छोड़कर अन्य सभी छह चुनावी राज्यों को सबसे अधिक सौगात मिली। सबसे ज्यादा अहमियत सियासी दृष्टि से सबसे अहम राज्य उत्तर प्रदेश को मिली।
विज्ञापन
मंत्रिमंडल विस्तार में 36 नए चेहरों को टीम मोदी में जगह मिली। इनमें उत्तर प्रदेश के हिस्से में सात, पूर्वोत्तर के हिस्से में तीन, उत्तराखंड के हिस्से में एक, गुजरात के हिस्से में चार और पंजाब के हिस्से में एक सीट आई। विस्तार में सात मंत्रियों को कैबिनट मंत्री के दर्जे के रूप में तोहफा मिला। इनमें से पांच मंत्रियों का कनेक्शन भी चुनावी राज्यों से है। बता दें कि अगले साल उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
नए चेहरों में कौन कहां से
नए चेहरों में उत्तर प्रदेश से अनुप्रिया पटेल, पंकज चौधरी, एसपी सिंह बघेल, भानुप्रताप सिंह वर्मा, कौशल किशोर, बीएल शर्मा और अजय मिश्रा को जगह मिली है। गुजरात से दर्शना विक्रम सहित चार, पूर्वोत्तर से सर्बानंद सोनोवाल, राजकुमार सिंह, प्रतिमा भौमिक, उत्तराखंड से अजय भट्ट को शामिल किया गया है, जबकि गुजरात के मनसुख मंडाविया, पुरुषोत्तम रुपाला, हिमाचल प्रदेश के अनुराग सिंह ठाकुर, पूर्वोत्तर के किरेन रिजिजू और पंजाब से हरदीप सिंह पुरी को पदोन्नति मिली है।
विज्ञापन
एक महिला हटी, जबकि सात को मिली जगह
विस्तार में महज एक महिला मंत्री का विकेट गिरा। इसके बदले सात नए चेहरों को जगह मिली। पश्चिम बंगाल से देबाश्री चौधरी को राज्य मंत्री के पद से हटाया गया, जबकि अनुप्रिया पटेल, दर्शना विक्रम, प्रतिमा भौमिक, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी सहित सात महिलाओं को टीम मोदी में जगह मिली। इसी प्रकार यूपी से सिर्फ श्रम मंत्री स्वतंत्र प्रभार संतोष गंगवार की छुट्टी हुई, जबकि इसी राज्य से सात नए चेहरों को जगह मिली।
मंत्रियों को 15 अगस्त तक दिल्ली में ही रहने का निर्देश
प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रियों को 15 अगस्त तक दिल्ली में ही रहने का निर्देश दिया है। नए मंत्रियों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि क्षेत्र में जाने से पहले सभी संसद के मानसून सत्र पर ध्यान दें। सत्र के दौरान संसद में ही मंत्रालयों के कामकाज निपटाएं। सांसदों को मिलने का हर हाल में समय दें। सांसदों की राय को खास तवज्जो दें।
हिंदी का दिखा बोलबाला
शपथ ग्रहण समारोह में हिंदी का भी बोलबाला दिखा। कई गैरहिंदी राज्यों के मंत्रियों ने भी हिंदी में ही शपथ ग्रहण की। कुल 43 मंत्रियों में 33 ने हिंदी में शपथ ली। इनमें जी. किशन रेड्डी, किरेन रिजिजू, नारायण राणे, अश्विनी वैष्णव जैसे गैरहिंदी भाषी प्रदेशों के मंत्री शामिल हैं।