{"_id":"62f1a613d12fff22db5ab44d","slug":"modi-at-20-dreams-meat-delivery-amit-shah-india-first-for-prime-minister-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी@20 ड्रीम्स मीट डिलीवरी : अमित शाह बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए देश हित ही सर्वोपरि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोदी@20 ड्रीम्स मीट डिलीवरी : अमित शाह बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए देश हित ही सर्वोपरि
Tue, 09 Aug 2022 05:41 AM IST
योगेश साहू
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 09 Aug 2022 05:41 AM IST
सार
अमित शाह ने कहा कि मैंने मोदी जी को एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में भी देखा है, लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद भी जब भी चुनाव आता है, तो मैं दावे से कह सकता हूं कि भाजपा के देश भर में किसी भी कार्यकर्ता से ज्यादा परिश्रम नरेंद्र मोदी नाम का कार्यकर्ता करता है।
विज्ञापन
कटक में अमित शाह का संबोधन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ऐसे आदर्शवादी नेता हैं, जो देश हित और गौरव के अलावा किसी और बात की चिंता नहीं करते। उन्होंने देश में लोकतंत्र की जड़ों को पाताल तक मजबूत करने का काम किया है।
विज्ञापन
ओडिशा के भुवनेश्वर में मोदी@20 ड्रीम्स मीट डिलीवरी का ओडिशा चैप्टर लॉन्च करने के मौके पर शाह ने कहा, पीएम मोदी दूरदर्शी नेता हैं जो कभी टुकड़ों में नहीं बल्कि समग्रता में सोचते हैं और उसे पूरा करते हैं। उन्होंने कहा, समर्थ रामदास जी की ‘उपभोग शून्य स्वामी’ की कल्पना को इस युग में पीएम मोदी ने चरितार्थ करने का काम किया है।
विज्ञापन
इसी कारण जनता उनका इतना सम्मान करती है। शाह ने कहा, जब एक व्यक्ति अपने परिवार को भुलाकर, जीवन का क्षण-क्षण और शरीर का कण-कण 130 करोड़ लोगों के कल्याण के लिए समर्पित कर सकता है, तभी नरेंद्र मोदी नाम का व्यक्ति बनता है।
विज्ञापन
मैंने मोदी जी को एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में भी देखा है, लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद भी जब भी चुनाव आता है, तो मैं दावे से कह सकता हूं कि भाजपा के देश भर में किसी भी कार्यकर्ता से ज्यादा परिश्रम नरेंद्र मोदी नाम का कार्यकर्ता करता है।
जीईएम पोर्टल पर सहकारी समितियों की मौजूदगी आज से, शाह करेंगे ई लॉन्च
केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को नई दिल्ली में जीईएम पोर्टल पर सहकारी समितियों की मौजूदगी की शुरुआत यानी ई-लॉन्च करेंगे। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल और भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ (एनसीयूआई) के अध्यक्ष, दिलीप संघानी भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
जीईएम ई-लॉन्च के साथ, सभी पात्र सहकारी समितियां जीईएम पोर्टल पर ऑर्डर देना शुरू कर सकेंगी। एनसीयूआई ने 100 करोड़ रुपये के टर्नओवर जमा के साथ सहकारी समितियों की एक सूची तैयार की है। इसमें 589 सहकारी समितियों को ऑनबोर्डिंग के लिए पात्र के रूप में चुना गया है।