{"_id":"591261c84f1c1baa7c85294d","slug":"modi-appeal-muslim-community-should-not-allow-triple-talaq-issue-to-be-politicised","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने की मुस्लिम नेताओं से मुलाकात, कहा- तीन तलाक को राजनीतिक मुद्दा न बनने दें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी ने की मुस्लिम नेताओं से मुलाकात, कहा- तीन तलाक को राजनीतिक मुद्दा न बनने दें
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Wed, 10 May 2017 08:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों से कहा कि वे तीन तलाक के मुद्दे का राजनीतिकरण न होने दें। साथ ही उन्होंने प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद के नेताओं से अनुरोध किया कि वे तीन तलाक के मामले में सुधार की प्रक्रिया शुरू करें। मौलाना महमूद ए मदनी समेत संगठन के कई नेताओं ने मंगलवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा है कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत सद्भावना और मेलजोल में है।
विज्ञापन
विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार को नागरिकों में भेदभाव का कोई अधिकार नहीं है और भारत की विशेषता विविधता में एकता की है। तीन तलाक के मुद्दे पर मोदी ने अपनी बात दोहराई कि मुस्लिम समुदाय को इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होने देना चाहिए। पीएमओ के अनुसार उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से इस दिशा में सुधार शुरू करने की जिम्मेदारी लेने को कहा।
विज्ञापन
बयान के मुताबिक प्रतिनिधिमंडल ने तीन तलाक के मुद्दे पर प्रधानमंत्री के रुख की सराहना की। प्रतिनिधिमंडल में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना कारी सैयद मोहम्मद उस्मान मंसूरपुरी, महासचिव मौलाना महमूद ए मदनी, अंजुमन-ए-इस्लाम, मुंबई के अध्यक्ष जाहिर आई काजी, अख्तरल वासी और मौलाना बदरद्दीन अजमल शामिल थे।