फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi 3.0 India will participate in these global events in 2024 Narendra Modi Government G7 BRICS SCO

Modi 3.0: 2024 में इन वैश्विक कार्यक्रमों में शामिल होगा भारत, मोदी 3.0 की दिखेगी धमक

Mon, 10 Jun 2024 01:03 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 10 Jun 2024 01:03 AM IST
सार

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़ू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड', और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे शामिल हुए। 

विज्ञापन
Modi 3.0 India will participate in these global events in 2024 Narendra Modi Government G7 BRICS SCO
Modi 3.0 - फोटो : amarujala

विस्तार

नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप मे शपथ ली। पूरे विश्व ने उन्हें बधाई दी। अब ऐसे कई वैश्विक कार्यक्रम होने वाले हैं, जिसमें भारत की भागीदारी अहम भूमिका निभाएगी। पिछले 10 वर्ष में भारत एक मजबूत देश के रूप में उभरा है। पीएम मोदी ने विश्व बंधु की दृष्टिकोण के साथ भारत को वैश्विक दक्षिण की आवाज के रूप में स्थापित किया। जी-20 शिखर सम्मेलन भारत की अध्यक्षता में वसुधैव कुटुम्बकम की थीम पर आयोजित किया गया था। वैश्विक कार्यक्रमों की सूची पर डालें एक नजर… 

विज्ञापन

ब्रिक्स
भारत की विदेश नीति के लिए पहला काम ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के साथ आएगा। कार्यक्रम का आयोजन 10-11 जून को रूस के निजनी नोवगोरोड में होगा। कार्यक्रम में सदस्य देशों के विदेश मंत्री शामिल होंगे। ब्रिक्स एक अंतर-सरकारी संगठन है। इसमें 10 देश शामिल हैं। रूस ने 1 जनवरी, 2024 को ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली।

विज्ञापन

सदस्य देश: ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात 

विज्ञापन
विज्ञापन

जी7 शिखर सम्मेलन 2024
इसके बाद भारत इटली में आयोजित जी7 की बैठक में शामिल होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह 13 से 15 जून तक आयोजित होगा। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी को अप्रैल में होने वाले शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया। जी7 एक अनौपचारिक मंच है, जिसमें इटली, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल है। 

स्विस शांति शिखर सम्मेलन
स्विट्जरलैंड में वैश्विक शांति शिखर सम्मेलन का आयोजन 15 से 16 जून के बीच होगा। इसका उद्देश्य रूस-यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए एक मार्ग तैयार करना है। यह एक और बड़ा वैश्विक कार्यक्रम है। हालांकि, भारत ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति की पुष्टि नहीं की है। यूक्रेन को उम्मीद है कि शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले लोग अपनी 10-सूत्रीय शांति योजना के तीन प्रमुख पहलुओं पर एक कार्य योजना विकसित करेंगे।  

अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन की भारत यात्रा
संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन आधिकारिक यात्रा पर भारत आएंगे। सुलिवन की आगामी यात्रा को लेकर पीएम मोदी और जो बाइडन चर्चा भी कर चुके हैं। 

एससीओ शिखर सम्मेलन
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन इस साल के अंत में कजाकिस्तान की अध्यक्षता में होने वाला है। भारत साल की शुरुआत में एससीओ के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री की बैठकों में भाग लिया था। विदेश मंत्रालय के सचिव (ईआर) दम्मू रवि ने एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लिया था। रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लिया था।

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल हुए यह वैश्विक नेता
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़ू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड', और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे रविवार को इस समारोह में शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed