{"_id":"63209bd254d4e643b6495988","slug":"mns-leader-held-for-raping-party-worker-on-promise-of-bmc-poll-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: महिला का आरोप- BMC चुनाव में टिकट दिलाने का वादा करके मनसे नेता ने दुष्कर्म किया, जांच जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: महिला का आरोप- BMC चुनाव में टिकट दिलाने का वादा करके मनसे नेता ने दुष्कर्म किया, जांच जारी
Tue, 13 Sep 2022 08:33 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 13 Sep 2022 08:33 PM IST
सार
महिला कार्यकर्ता ने वीपी रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद मनसे नेता को गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी और शिकायतकर्ता महिला साल 2020 से एक-दूसरे के संपर्क में थे।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक 43 वर्षीय नेता को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि मनसे नेता ने एक पार्टी कार्यकर्ता को मुंबई के आगामी निकाय चुनावों में टिकट दिलाने का वादा किया और पार्टी में एक पद की पेशकश के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
शिकायत के बाद गिरफ्तार हुआ आरोपी
मनसे के संभाग प्रमुख के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी के खिलाफ शादीशुदा महिला ने वीपी रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी और शिकायतकर्ता महिला साल 2020 से एक-दूसरे के संपर्क में थे।
विज्ञापन
महिला का आरोप- टिकट दिलाने का आश्वासन देकर किया दुष्कर्म
43 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया मनसे नेता ने उसे आश्वासन दिया कि वह उसे बीएमसी चुनावों के लिए टिकट दिलाने में मदद करेगा और उसे पार्टी में एक पद भी आवंटित करेगा। एफआईआर के मुताबिक, इस साल जुलाई में उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
मनसे ने विभाग प्रमुख पद से हटाया आरोपी
आरोपी अपना विदा निभाने में विफल रहा तो महिला ने मनसे नेतृत्व से संपर्क किया, जिसके बाद उसे हाल ही में विभाग प्रमुख के पद से हटा दिया गया। महिला के पुलिस संपर्क करने के बाद गिरगांव के वीपी रोड थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। आगे की जांच की जा रही है।