फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MLAs cash seizure case: Delhi Police restrained Bengal CID from investigation

MLAs Cash Seizure Case: दिल्ली पुलिस ने बंगाल सीआईडी को जांच से रोका, तीन गिरफ्तार विधायकों का मामला

Wed, 03 Aug 2022 02:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 03 Aug 2022 02:05 PM IST
सार

झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों - इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल कोंगारी को पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक कार से 49 लाख रुपये नकद जब्त करने के बाद गिरफ्तार किया था। इसी मामले में बंगाल सीआईडी की टीम जांच करने दिल्ली आई थी।

विज्ञापन
MLAs cash seizure case: Delhi Police restrained Bengal CID from investigation
कैश के साथ धराए तीन कांग्रेस विधायक - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के तीन गिरफ्तार विधायकों के मामले की जांच से दिल्ली पुलिस ने बंगाल सीआईडी को कथित तौर पर रोक दिया। बंगाल सीआईडी पुलिस ने दावा किया कि वह उक्त तीन में से एक विधायक की दिल्ली एनसीआर में स्थित संपत्ति की जांच करना चाहती थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उसे जांच नहीं करने दी। 

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों - इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल कोंगारी को पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक कार से 49 लाख रुपये नकद जब्त करने के बाद गिरफ्तार किया था। तीनों विधायक कार में सवार थे।  
विज्ञापन


जांच से रोकना पूरी तरह अवैध
बंगाल सीआईडी के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने कोर्ट वारंट होने के बावजूद झारखंड के विधायकों की नकदी जब्ती मामले में एक आरोपी से जुड़ी संपत्ति की तलाशी अभियान चलाने से रोक दिया गया। सीआईडी टीम नकदी जब्ती मामले की जांच के सिलसिले में दिल्ली गई थी। इस तरह जांच से रोकना पूरी तरह अवैध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारी महेंद्र अग्रवाल फरार
सीआईडी ने पहले दावा किया था कि तीन विधायकों से जब्त की गई नकदी उन्हें कोलकाता के एक व्यवसायी ने हवाला के जरिए पहुंचाई थी। मंगलवार को कोलकाता के लालबाजार इलाके में कारोबारी महेंद्र अग्रवाल के कार्यालय पर छापा मारकर सीआईडी ने तीन लाख रुपये नकद, कई बैंक पासबुक और लगभग 250 चांदी के सिक्के बरामद किए थे। तीनों विधायकों की गिरफ्तारी के बाद से कारोबारी फरार है। 


भाजपा पर सरकार गिराने की साजिश का आरोप
झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो के नेतृत्व वाली हेमंत सोरेन सरकार में कांग्रेस सहयोगी दल है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा उसके विधायकों को 10 करोड़ रुपये और मंत्री पद की पेशकश कर सोरेन सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस ने इस कथित साजिश में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नाम को भी घसीटा है। भाजपा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नकदी मिलने के बाद अपने स्वयं के भ्रष्टाचार को छिपाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed