{"_id":"6093d75d8ebc3ed6dd50a670","slug":"mk-stalin-has-released-a-list-of-34-ministers-to-be-appointed-in-tamilnadu-cabinet-along-with-their-portfolios","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु : एमके स्टालिन ने मंत्रिमंडल में नियुक्त किए जाने वाले 34 मंत्रियों की सूची की जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु : एमके स्टालिन ने मंत्रिमंडल में नियुक्त किए जाने वाले 34 मंत्रियों की सूची की जारी
Thu, 06 May 2021 05:17 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 06 May 2021 05:17 PM IST
सार
जानकारी के मुताबिक फिलहाल डीएमके विधायक एमए. सुब्रमण्यन और दुरई मुरुगन को क्रमशः स्वास्थ्य और जल मंत्रालय आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
एमके स्टालिन
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार एमके स्टालिन ने अपने मंत्रिमंडल में नियुक्त किए जाने वाले 34 मंत्रियों की सूची जारी की है। सूची को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है। जानकारी के मुताबिक फिलहाल डीएमके विधायक एमए. सुब्रमण्यन और दुरई मुरुगन को क्रमशः स्वास्थ्य और जल मंत्रालय आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले बुधवार को तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन को मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया। इसके अलावा राज्यपाल ने उन्हें 7 मई को चेन्नई के राजभवन में सुबह 9 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने के लिए आमंत्रित भी किया। राजभवन द्वारा बुधवार को दी गई जानकारी के मुताबिक विधायक दल का नेता चुने जाने का पत्र सौंपने के बाद राज्यपाल ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन
राजभवन के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि स्टालिन ने राजभवन आकर पुरोहित को वह पत्र सौंपा जिसमें उन्हें द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के विधायक दल का नेता चुनने की जानकारी दी गई थी। बयान में कहा गया है कि राज्यपाल पुरोहित ने उन्हें तमिलनाडु का मुख्यमंत्री नियुक्त करने के साथ मंत्रिमंडल बनाने के लिए आमंत्रित किया और सात मई को सुबह नौ बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा।
विज्ञापन
इससे पहले पार्टी ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा था कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और महासचिव दुराईमुरुगन के साथ स्टालिन ने पुरोहित से मुलाकात की और उन्हें द्रमुक विधायक दल का नेता निर्वाचित किए जाने के संबंध में एक पत्र दिया तथा सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान द्रमुक कोषाध्यक्ष टी आर बालू, प्रधान सचिव के एन नेहरू और संगठन सचिव आरएस भारती भी स्टालिन के साथ मौजूद थे।