फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mizoram Voting updates underway for Sinlung Hills council poll results cm lalduhoma

Mizoram: मिजोरम परिषद चुनाव के लिए मतदान जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आज ही जारी हो जाएंगे नतीजे

Tue, 05 Nov 2024 10:08 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 05 Nov 2024 10:08 AM IST
सार

मतदान की प्रक्रिया शाम चार बजे तक चलेगी, उसके बाद वोटों की गिनती शुरू होगी और आज शाम तक ही नतीजे जारी होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
mizoram Voting updates underway for Sinlung Hills council poll results cm lalduhoma
मतदान करने के बाद महिलाएं - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मिजोरम में 12 सदस्यीय सिनलुंग हिल्स परिषद चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हो रहा है। मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 38 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान की प्रक्रिया शाम चार बजे तक चलेगी, उसके बाद वोटों की गिनती शुरू होगी और आज शाम तक ही नतीजे जारी होने की उम्मीद है। असम और मणिपुर सीमा पर बने 16 मतदान केंद्र सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील घोषित किए गए हैं और इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम है और साथ ही असम और मणिपुर से मिजोरम आने वाले सभी प्रवेश बिंदुओं को सील कर दिया गया है। 
विज्ञापन


12 सीटों के लिए हो रहा मतदान
सिनलुंग हिल्स परिषद चुनाव में कुल 23,789 मतदाता हैं, जिनमें 11,914 महिलाएं शामिल हैं। चुनाव मैदान में एक महिला उम्मीदवार समेत कुल 49 उम्मीदवार हैं। सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM)-हमार पीपुल्स कन्वेंशन (HPC) गठबंधन और कांग्रेस 12-12 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। ZPM ने 8 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि HPC ने चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। मुख्य विपक्षी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) ने 10 और भाजपा ने एक उम्मीदवार मैदान में उतारा। MNF द्वारा समर्थित दो हमार पीपुल्स कन्वेंशन (सुधारित) उम्मीदवारों सहित 14 स्वतंत्र उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन


नवंबर 2019 में हुए सिनलुंग हिल्स परिषद चुनाव में MNF-HPC गठबंधन ने 10 सीटें जीती थीं, और अन्य दो सीटें स्वतंत्र उम्मीदवारों ने जीती थीं। सिनलुंग हिल्स परिषद (एसएचसी) की स्थापना 9 जुलाई, 2018 को मिजोरम सरकार और तत्कालीन भूमिगत संगठन हमार पीपुल्स कन्वेंशन (डेमोक्रेटिक) या एचपीसी (डी) के बीच हुए समझौते के तहत हुई थी। इस परिषद में 12 निर्वाचित सदस्य और दो मनोनीत सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed