फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram Earthquake Today Latest News: Earthquake strikes Mizoram Champhai today at 4 Am morning

भूकंप के झटकों से हिला मिजोरम, मकान क्षतिग्रस्त, सड़कों पर आई दरारें

Mon, 22 Jun 2020 09:31 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, आइजोल
पीटीआई, आइजोल Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 22 Jun 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
Mizoram Earthquake Today Latest News: Earthquake strikes Mizoram Champhai today at 4 Am morning
Earthquake in mizoram - फोटो : ANI

मिजोरम में सोमवार तड़के 5.3 तीव्रता का भूकंप आया जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गए और सड़कों पर कई जगह दरारें आ गईं। राज्य के भूगर्भशास्त्र और खनिज संसाधन विभाग के अधिकारी ने बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के हवाले से उन्होंने बताया कि भूकंप तड़के चार बज कर दस मिनट पर आया था और उसका केंद्र भारत म्यांमा सीमा पर स्थित चम्फाई जिले के जोखावतार में था। उन्होंने कहा कि राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भूकंप के कारण चम्फाई जिले में एक चर्च समेत कई भवन और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कई स्थानों पर सड़कों और राजमार्गों पर दरार आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री जोरमथांगा को केंद्र से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, 'मिजोरम में भूकंप की स्थिति के बारे में मुख्यमंत्री श्री जोरमथांगा से बात हुई। केंद्र से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी जोरमथांगा से बात कर स्थिति का जायजा लिया और उन्हें यथासंभव सहायता का आश्वासन दिया।

रविवार को शाम चार बज कर करीब दस मिनट पर राज्य में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके झटके मेघालय तक महसूस किए गए थे। इससे पहले, 18 जून को 4.6 तीव्रता का भूकंप यहां आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed