फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram CM Zoramthanga says MNF does not subscribe to all NDA policies UCC is against interest of Mizos

Mizoram: 'एनडीए की हर नीति से सहमत नहीं', मिजोरम सीएम बोले- समान नागरिक संहिता मिजो लोगों के हितों के खिलाफ

Tue, 25 Jul 2023 05:02 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, आइजोल
एजेंसी, आइजोल Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 25 Jul 2023 05:02 AM IST
सार

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने कहा, केंद्र सरकार ने मिजोरम सरकार को निर्देश दिया था कि म्यांमार के सभी शरणार्थियों को वापस भेज दिया जाए, लेकिन राज्य सरकार ने ऐसा करने से मना कर दिया।  

विज्ञापन
Mizoram CM Zoramthanga says MNF does not subscribe to all NDA policies UCC is against interest of Mizos
मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने कहा कि भले ही भाजपा राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) की सहयोगी हो, लेकिन इसका इसका अर्थ यह नहीं है कि एमएनएफ केंद्र की एनडीए सरकार की हर नीति से सहमत है। उन्होंने आइजोल में कहा, न तो राज्य सरकार और न ही एमएनएफ एनडीए से डरता है। हम एनडीए के साथ हैं, लेकिन उनकी हर नीति के समर्थक नहीं हैं।

विज्ञापन


जोरमथांगा ने कहा, केंद्र सरकार ने मिजोरम सरकार को निर्देश दिया था कि म्यांमार के सभी शरणार्थियों को वापस भेज दिया जाए, लेकिन राज्य सरकार ने ऐसा करने से मना कर दिया। मैंने विधानसभा को बताया कि हम उन्हें (म्यांमार के शरणार्थियों को) वापस नहीं भेज रहे हैं, बल्कि उन्हें आश्रय और खाना देंगे। भाजपा और एमएनएफ विकास के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं, लेकिन जो भी भाजपा कहे हम उसकी हिमायत नहीं करेंगे।
विज्ञापन


समान नागरिक संहिता नस्ली अल्पसंख्यक के हितों के खिलाफ...
जोरमथांगा ने चार जुलाई को विधि आयोग को पत्र लिखकर समान नागरिक संहिता को देश के सभी नस्ली अल्पसंख्यक और खासकर मिजो लोगों के हितों के खिलाफ बताया था। उन्होंने कहा, एमएनएफ सिर्फ तभी तक एनडीए के कार्यक्रमों और नीतियों का साथ देगा जबतक वे जनता और खासकर देश के नस्ली अल्पसंख्यकों के हित में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने यह भी घोषणा की कि मणिपुर में जो समुदाय के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए हो रहे विरोध प्रदर्शन में उनकी पार्टी भी शामिल होगी। इस अवसर पर पार्टी का दफ्तर बंद रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed