फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mitra Shakti 2024 India-Sri Lanka army will conduct joint military exercise Mitra Shakti will start August 12

Mitra Shakti 2024: भारत-श्रीलंका की सेनाएं करेंगी संयुक्त सैन्य अभ्यास, 12 अगस्त से होगी मित्र शक्ति की शुरुआत

Tue, 06 Aug 2024 09:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 06 Aug 2024 09:41 PM IST
सार

सैन्य सूत्रों के मुताबिक वॉरगेम मित्र शक्ति का 10वां संस्करण संयुक्त राष्ट्र चार्टर के चैप्टर VII के अनुरूप अर्ध-शहरी माहौल में संयुक्त अभियानों पर केंद्रित होगा। संयुक्त अभ्यास 'मित्र शक्ति' का आयोजन हर साल किया जाता है, जिसका उद्देश्य देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है और दोनों सेनाओं के बीच संबंधों को मजबूत करना है।

विज्ञापन
Mitra Shakti 2024 India-Sri Lanka army will conduct joint military exercise Mitra Shakti will start August 12
Mitra Shakti 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय सेना और श्रीलंकाई सेना 12 अगस्त से श्रीलंका के दक्षिणी प्रांत के मदुरोया में संयुक्त अभ्यास 'मित्र शक्ति' का 10वां संस्करण शुरू करेंगे। भारतीय सेना की ओर से राजपुताना राइफल्स (राज रिफ) की 120 जवानों की एक यूनिट 12 अगस्त को श्रीलंका के लिए रवाना होगी। वहीं श्रीलंकाई सेना की गजाबा रेजिमेंट के भी इतने ही सैनिक इस अभ्यास में हिस्सा लेंगे। गजाबा रेजिमेंट श्रीलंकाई सेना की एक खास इनफैंट्री रेजिमेंट (पैदल सेना) है।

विज्ञापन


सैन्य सूत्रों के मुताबिक वॉरगेम मित्र शक्ति का 10वां संस्करण संयुक्त राष्ट्र चार्टर के चैप्टर VII के अनुरूप अर्ध-शहरी माहौल में संयुक्त अभियानों पर केंद्रित होगा। संयुक्त अभ्यास 'मित्र शक्ति' का आयोजन हर साल किया जाता है, जिसका उद्देश्य देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है और दोनों सेनाओं के बीच संबंधों को मजबूत करना है। अभ्यास के दौरान, दोनों सेनाएं सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए अपने स्किल्स, एक्सपीरियंस और बेस्ट प्रैक्टिस को शेयर को करेंगी। 14 दिवसीय यह अभ्यास 25 अगस्त को समाप्त होगा।   
विज्ञापन


दोनों पड़ोसी देशों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास का पिछला संस्करण पिछले साल पुणे के औंध में आयोजित किया गया था। पिछली बार, मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट के सैनिकों ने अभ्यास में भाग लिया था। खास बात यह रही थी कि इस अभ्यास में भारतीय वायु सेना के 15 कर्मियों ने भी भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यास के 9वें संस्करण में ड्रोन और काउंटर अनमैन्ड एरियल सिस्टम का प्रयोग किया गया था। दोनों सेनाओं ने आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान हेलीपैड को सुरक्षित करने और हताहतों को निकालने के लिए अभ्यास किया था। सैन्य सूत्रों ने बताया कि ऐसे वॉरगेम्स में बेस्ट प्रैक्टिस शेयर करने से भारतीय सेना और श्रीलंकाई सेना के बीच रक्षा सहयोग का स्तर और बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed