फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mitchell denies meeting with Sonia, Manmohan

मैं सोनिया, मनमोहन या एंटनी से कभी नहीं मिला: क्रिस्टीन

Wed, 11 May 2016 07:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 11 May 2016 07:33 PM IST
सार

  • अबु धाबी में कथित बिचौलिये ने दिया साक्षात्कार
  • कहा, एसपी त्यागी से एक बार हाथ मिलाया था

विज्ञापन
Mitchell denies meeting with Sonia, Manmohan
augusta - फोटो : PTI

विस्तार

अगस्ता वेस्टलैंड हैलीकॉप्टर सौदे के कथित बिचौलिये क्रिस्टीन मिशेल ने बुधवार को कहा कि वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीद को आगे बढ़ाने के लिए उसने कभी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी या तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात नहीं की।

विज्ञापन


मिशेल से पूछा गया कि क्या उसने सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और तत्कालीन रक्षा मंत्री एके एंटनी से मुलाकात की थी, तो उसका जवाब था, ‘नहीं, कभी नहीं।’ अबु धाबी में एक न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में उसने कहा कि मैं इनमें से किसी से कभी नहीं मिला।
विज्ञापन


मिशेल ने इस घोटाले से अपना नाम हटाने का प्रयास करते हुए दावा किया कि उसने ‘एक बार’ दिल्ली में वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी से हाथ मिलाया था, लेकिन इतालवी कारोबारी गुइदो हश्के और एक अन्य बिचौलिये से संबंध के कारण ‘उनसे दूरी बना ली।’ क्रिस्टीन ने कहा कि मैं संभवत: जिमखाना क्लब में एसपी त्यागी से मिला था और मुझे लगता है कि मैंने वहां उनसे हाथ मिलाया था। लेकिन हश्के के साथ उनके संबंधों के कारण मैं उनसे दूर रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी को किया गया गुमराह

Mitchell denies meeting with Sonia, Manmohan
स्वामी बने राज्यसभा सांसद - फोटो : PTI

मिशेल ने कहा कि भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने सौदे के बारे में झूठ नहीं बोला लेकिन ऐसा लगता है कि उन्हें गुमराह किया गया। मिशेल के मुताबिक,
स्वामी ने कैग रिपोर्ट में जो दस्तावेज दिए गए हैं, उन्हें प्रमाणित किया है।

कैग रिपोर्ट बहुत जल्दबाजी में तैयार की गई क्योंकि सौदा हमेशा बढ़ा चढ़ाकर पेश किया गया। क्रिस्टीन ने कहा कि कैग के अधिकारी उड्डयन विशेषज्ञ नहीं हैं, वे नौकरशाह हैं।

उनसे उनकी विशेषज्ञता से बाहर जाकर दस्तावेज एकत्रित करने को कहा गया। इसलिए वे अपने ही दस्तावेजों से गुमराह हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed