फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   missing young sent message to home from Islamic State

केरल से लापता युवक ने भेजा संदेश, मैं इस्लामिक स्टेट में महफूज हूं

Mon, 25 Jul 2016 03:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Jul 2016 03:55 PM IST
विज्ञापन
missing young sent message to home from Islamic State

केरल से गायब होकर इस्लामिक स्टेट जाने वाले कई युवाओं ने कसरागोद जिले में अपने परिवार से संपर्क किया है। बीते शुक्रवार को इस तरह का एक मामला सामने आया। अशफाक नाम के युवक ने जिले में अपने घर टेलीग्राम मैसेंजर के जरिए एक ऑडियो मैसेज भेजा है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अशफाक ने बताया कि वह ठीक है, साथ ही उसने ये भी पूछा कि उसकी मां ठीक है कि नहीं। टेलीग्राम का मैसेज इस तरह का होता है कि वो सुने जाने के बाद खुद खत्म हो जाता है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक युवक की बहन उससे दोबारा बात नहीं कर सकी। इसी बीच दो सप्ताह पहले गायब हुए एक अन्य युवक का भी अपने परिवार के पास मैसेज पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वो इस्लामिक स्टेट में ठीक हैं

missing young sent message to home from Islamic State

इन दोनों युवकों के ठिकानों का पता नहीं चल सका है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि दोनों ही युवक आईएस में शामिल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हम परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं।

हम युवकों द्वारा अपने परिवारों से बनाए संपर्क सूत्रों को कुछ महत्वपूर्ण कारणों की वजह से खत्म नहीं कर सकते। कुछ गायब हुए युवकों ने अपने परिवारों के पास संक्षिप्त संदेश भेजे हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि वो इस्लामिक स्टेट में ठीक हैं।

हालांकि अभी ये पता नहीं चल सका है कि क्या वाकई गायब हुए युवक आईएस शासित क्षेत्र में ही हैं जहां इस्लामिक कानून ही लागू होता है। सूत्रों के मुताबिक परिवारों तक इस तरह के संदेश भी आए हैं कि वो क्यों इस नरक में रह रहे हैं। केरला पुलिस ने इसके अलावा कुछ संदिग्ध युवकों को भी मुंबई से गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ कोच्चि में युवकों के गायब होने और उनके धर्मांतरण में शामिल होने का केस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed