फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Missing Doctor Deepak Amarapurkars Body Found in a drain 2 Days After Mumbai Rain Crisis

मुंबई बारिश: 36 घंटों बाद नाली में मिली लापता डॉक्टर की डेड बॉडी

Thu, 31 Aug 2017 11:15 AM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Thu, 31 Aug 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
Missing Doctor Deepak Amarapurkars Body Found in a drain 2 Days After Mumbai Rain Crisis
दीपक अमरापुरकर

मुंबई में मूसलाधार बारिश के चलते लापता डॉक्टर दीपक अमरापुरकर की डेड बॉडी करीब 36 घंटों बाद आज वर्ली के नजदीक एक नाली में मिली। डॉक्टर अमरापुरकर दो दिन पहले यानी मंगलवार शाम 6.45 बजे आखिरी बार देखे गये थे।

विज्ञापन


आपको बता दें कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश के चलते अब तक करीब आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई है। शहर की सड़कें बारिश के पानी से लबालब भरी हुई हैं और खुले मैनहोल लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


मैनहोल में गिरने की आशंका
दरअसल मंगलवार से मुंबई में हो रही तेज बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव की समस्या पैदा हो गई है जिसके कारण शहर की सड़कों के मेनहोल जानलेवा साबित हो रहे हैँ। 58 साल के मुबंई के मशहूर डॉक्टर दीपक अमरापुरकर के मैनहोल में गिरने की आशंका जताई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:- मुंबई की बारिश में एक डॉक्टर लापता, मेनहोल के पास मिला छाता


डॉक्टर की भतीजी ने क्या कहा ?
डॉक्टर की भतीजी के अनुसार, ‘घर से कुछ देर की दूरी पर पहुंचने के बाद उन्होंने ड्राइवर से कहा था कि वह कार को घर ले जाए। वह यह सोचकर पैदल निकले थे कि मात्र दस मिनट में घर पहुंच जाएंगे। वहां से हमारा घर सिर्फ दस मिनट की दूरी पर है।

लेकिन, उनका छाता उसी जगह पाए जाने के बाद संदेह और बढ़ गया है। परिवार के लोगों को आशंका है कि सड़क पर पानी भरे होने के कारण वह मेनहोल में गिर गये होंगे। फिलहाल पुलिस ने चश्मदीदों के आधार पर डॉक्टर के लापता होने का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed