फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Missing Andhra Girl Gangraped by School Seniors, They Say They Killed Her news in hindi

Andhra Pradesh: तीन छात्रों ने 8 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, पकड़े जाने के डर से की हत्या, शव नहर में फेंका

Thu, 11 Jul 2024 01:29 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नांदयाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नांदयाला Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 11 Jul 2024 01:29 PM IST
सार

घटना आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती से 300 किलोमीटर दूर मुचुमारी की है। पुलिस ने बताया कि बच्ची का शव अभी तक बरामद नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
Missing Andhra Girl Gangraped by School Seniors, They Say They Killed Her news in hindi
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

आध्र प्रदेश से एक रूह कांपने वाली खबर सामने आ रही है। यहां के नांदयाला जिले में एक आठ साल की स्कूली छात्रा का पहले सामूहिक दुष्कर्म किया फिर उसे मौत के घाट उतार दिया। जब आरोपियों को इतने में भी तसल्ली नहीं मिली तो उसके शव को सिंचाई नहर में फेंक दिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उस बच्ची का किसी और ने नहीं बल्कि उसके स्कूल के 12 और 13 साल के तीन सीनियर्स ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


मुचुमारी की  घटना
बता दें, घटना आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती से 300 किलोमीटर दूर मुचुमारी की है। पुलिस ने बताया कि बच्ची का शव अभी तक बरामद नहीं किया गया है। 

रविवार से लापता 
तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली आठ साल की छात्रा रविवार से लापता है। बच्ची मुचुमारी पार्क में खेलने गई थी। उसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिवार वालों ने काफी ढूंढा, लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं लगा। उसके बाद पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दी। इस पर पुलिस ने तलाश शुरू की और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। 
विज्ञापन


कुत्तों ने आरोपियों को ढूंढा
पुलिस ने बच्ची का पता लगाने के लिए कुत्ते की मदद ली। कुत्ते ने तीन नाबालिग लड़कों तक पहुंचाया। इनमें से दो कक्षा छह के छात्र हैं, जिनकी उम्र 12 साल है। वहीं एक कक्षा सात में है। उसकी उम्र 13 वर्ष है। तीनों उसी स्कूल के छात्र हैं, जिसमें लड़की पढ़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान लड़कों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है।

छात्रों ने कबूला अपराध
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने लड़की को पार्क में अकेले खेलता देखा। बाद में खुद भी उसके साथ खेलने लगे। बातों में उलझाकर उसे मुचुमरी बांध के पास एक सुनसान इलाके में ले गए और उसका दुष्कर्म किया। लड़कों ने आगे बताया कि बाद में यह चिंता हुई कि अगर लड़की ने अपने माता-पिता को इसके बारे में बता दिया तो वह मुसीबत में पड़ सकते हैं। इसलिए उसकी हत्या कर दी और उसके शव को पास के नहर में फेंक दिया।


मुचुमारी पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर जयशेखर ने कहा कि वे अभी भी इसे गुमशुदगी के मामले के रूप में देख रहे हैं क्योंकि लड़की का शव अभी तक नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed