सावधान: सेना आधुनिकीकरण के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा, मांगी जा रही डोनेशन; रक्षा मंत्रालय ने जारी की चेतावनी
देश में सेना के आधुनिकीकरण के नाम पर फर्जीवाड़ा हो रहा है। रक्षा मंत्रालय की तरफ चेतावनी जारी की गई है कि, एक व्हाट्सएप संदेश में दावा किया गया है कि सरकार ने भारतीय सेना के आधुनिकीकरण के लिए एक बैंक खाता खोला है। यह दावा भ्रामक है। उल्लिखित बैंक खाता सेना के आधुनिकीकरण या हथियार खरीद के लिए नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रामक संदेश में विशेष बैंक खाता खोलने का दावा
मंत्रालय के बयान के अनुसार, संदेश में दावा किया गया है कि सरकार ने सेना के आधुनिकीकरण के लिए एक विशेष बैंक खाता खोला है। इसमें कैबिनेट निर्णय का हवाला दिया गया है और अभिनेता अक्षय कुमार को इस प्रस्ताव का मुख्य प्रेरक बताया गया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि संदेश में दिए गए खाता विवरण गलत हैं, जिसके कारण ऑनलाइन दान अस्वीकार हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें - Pahalgam: तीन साल जेल, ₹3 लाख जुर्माना या दोनों सजाएं; भारत न छोड़ने वाले पाकिस्तानियों पर होगी बड़ी कार्रवाई
A WhatsApp message claims that the Govt has opened a bank account for the modernization of the Indian Army.#PIBFactCheck
❌ This claim is MISLEADING.
❌ The mentioned bank account is NOT for Army modernization or weapon purchases.
✅ It belongs to the Armed Forces Battle… pic.twitter.com/hXjXtQebjS — Ministry of Defence, Government of India (@SpokespersonMoD) April 27, 2025
सरकार ने सेना के लिए शुरू की है कई योजनाएं
मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने युद्ध में शहीद या अक्षम सैनिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। वर्ष 2020 में सशस्त्र बल युद्ध हताहत कल्याण कोष की स्थापना की गई थी। यह सक्रिय सैन्य अभियानों में शहीद या गंभीर रूप से घायल सैनिकों के परिवारों को तत्काल वित्तीय सहायता प्रदान करता है। भारतीय सेना, पूर्व सैनिक कल्याण विभाग की ओर से इस कोष के खातों का प्रबंधन करती है। लोग सीधे इस कोष में योगदान दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Pahalgam Attack: 'कोई भी देश 100 फीसदी फुलप्रूफ खुफिया व्यवस्था नहीं रख सकता', पहलगाम आतंकी हमले पर शशि थरूर
पीआईबी ने भ्रामक संदेश के बारे में किया सचेत
पीआईबी फैक्ट चेक ने भी एक्स पर एक पोस्ट के जरिए लोगों को इस भ्रामक संदेश के बारे में सचेत किया। पीबीआईबी ने कहा- 'एक व्हाट्सएप संदेश चल रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार ने भारतीय सेना के आधुनिकीकरण के लिए एक बैंक खाता खोला है। पीआईबी फैक्ट चेक में यह दावा भ्रामक है। संदेश में उल्लिखित बैंक खाता भारतीय सेना के आधुनिकीकरण या हथियारों की खरीद के लिए नहीं है'।
⚠️ Beware!
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) April 27, 2025
An old video, along with false claims about the Indian Army, is being widely shared by Pakistan-based accounts on social media platforms
#PIBFactCheck
❌ The video is being shared out of context.
✅ The shared video is from an old Press Conference dated… pic.twitter.com/HVFiJRycnT
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.