{"_id":"57a12a184f1c1b54762b979c","slug":"miscreants-put-sp-cap-on-mahatma-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने बापू को भी नहीं बख्शा, पहना दी सपा की टोपी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शरारती तत्वों ने बापू को भी नहीं बख्शा, पहना दी सपा की टोपी
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Wed, 03 Aug 2016 04:47 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद के महापौर उपचुनाव से ठीक एक दिन पहले मंगलवार को कुछ शरारती तत्वों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ भद्दा मजाक किया। सिविल लाइंस क्षेत्र में कंपनी बाग स्थित बापू की प्रतिमा से असामाजिक तत्वों ने चश्मा उतार लिया और बापू को सपा की टोपी और पटका पहना गए।
विज्ञापन
मार्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने डीएम से शिकायत की। डीएम ने मामले में मजिस्ट्रियल जांच बैठा दी है। सिविल लाइंस में मंगलवार सुबह करीब पांच बजे लोग कंपनी बाग में टहलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को किसी ने समाजवादी पार्टी की टोपी पहना रखी थी। प्रतिमा के गले में सपा पटका पड़ा था। ठीक ऐसी ही टोपी और पटका सपा महापौर उपचुनाव में इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन
गांधी जी की प्रतिमा के साथ हुए इस खिलवाड़ की शिकायत किसी व्यक्ति ने डीएम को फोन पर दी। सिविल लाइंस थाने को भी पब्लिक ने कॉल करके बताया। सुबह करीब सात बजे मौके पर पहुंचे सिविल लाइंस थाने के एक दरोगा ने गांधी जी की प्रतिमा से टोपी और पटका उतारा व अपने साथ ले गया। लेकिन इस मामले में मंगलवार देर रात तक पुलिस ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन