फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   misa bharti will apperar before IT department

लालू की बेटी मीसा भारती आयकर विभाग के सामने होंगी पेश

Mon, 12 Jun 2017 12:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Mon, 12 Jun 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
misa bharti will apperar before IT department

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती और दामाद शैलेश कुमार को आज आयकर विभाग के सामने पेश होना है। आयकर विभाग उनसे बेनामी संपत्ती के मामले में पुछताछ कर सकती है। इससे पहले आयकर विभाग ने मीसा भारती और उनके पति को 6 जून को पेश होने के लिए कहा था। मीसा के पेश ना होने पर आयकर विभाग ने उन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। 

विज्ञापन


बता दें कि आयकर विभाग ने मीसा भारती और पति शैलेश कुमार को समन भेजा था। इससे पहले मई में मीसा भारती के सीए राजेश अग्रवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया था। कई हजार करोड़ के घोटाले के मामले में यह गिरफ्तारी हुई थी।
विज्ञापन


बता दें कि लालू यादव की बेटी मीसा और दामाद शैलेश कुमार पर महंगी संपत्तियों को सस्ती कीमत में खरीदने का आरोप है। यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार ने दिल्ली में इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के पास एक फॉर्महाउस मजह 1.41 करोड़ रुपए में खरीदी, जबकि इसकी कीमत करीब 100 करोड़ की बताई जा रही है। इतना ही नहीं इस दंपति ने सैनिक फार्म्स में भी एक फॉर्महाउस खरीदा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख में खरीदी कंपनी

misa bharti will apperar before IT department
मीसा भारती - फोटो : getty images

रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के रिकॉर्ड के मुताबिक ये दंपति करीब 4 प्राईवेट कंपनियों के डायरेक्टर हैं। इन्होंने दिसंबर 2002 में मिशैल पैकर्स एंड प्रिंटर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी बनाई। इसके बाद 2006 में उनकी ये कंपनी बंद कर दी गई। लेकिन 2008-2009 में इसी कंपनी ने इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के पास एक फॉर्महाउस खरीदा। 

इस फॉर्महाउस को खरीदने के अलावा संदिग्ध कंपनी के जरिए एक और संपत्ति खरीदी गई। केएचके होल्डिंग्स नाम की कंपनी से सैनिक फॉर्म्स में फॉर्महाउस खरीदा गया। ये कंपनी विवेक नागपाल की थी जो महज एक लाख रुपये में मीसा और शैलेश को बेच दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed