फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minor girl kidnapped and gang sexual assault and killed in Odisha

ओडिशा में नाबालिग लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, हत्या

Sun, 15 Dec 2019 05:05 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: आसिम खान Updated Sun, 15 Dec 2019 05:05 AM IST
विज्ञापन
Minor girl kidnapped and gang sexual assault and killed in Odisha
सांकेतिक तस्वीर

ओडिशा के नबरंगपुर जिले में 16 वर्षीय एक लड़की को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। यह घटना जिले के बामिनी ग्राम पंचायत के गुमंडली गांव में शुक्रवार को घटी। ग्रामीणों को शनिवार सुबह नाबालिग का शव गांव के धान के खेत में मिला। 

विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, लड़की के नाक से खून बह रहा था। साथ ही उसके शरीर के कई हिस्सों में चोट निशान भी थे। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी शुक्रवार रात नौ बजे शौच के लिए बाहर गई थी तभी उसका अपहरण कर लिया गया। अपराधियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में हत्या कर दी। 
विज्ञापन


परिजनों ने रात में उसकी तलाश की लेकिन वे उसका पता लगाने में नाकाम रहे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुन्ना त्रिपाठी ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए शव नहीं ले जाने दिया और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed