फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of Railways Said Railways can start train operations in Punjab only if track and stations are clear for running of all trains

पंजाब में ट्रेन सेवाओं की बहाली के लिए सरकार से 100 फीसदी सुरक्षा गारंटी चाहिए: रेलवे बोर्ड

Fri, 06 Nov 2020 10:33 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Fri, 06 Nov 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Ministry of Railways Said Railways can start train operations in Punjab only if track and stations are clear for running of all trains
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव ने शुक्रवार को कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश में सभी स्थानों पर रेलवे पटरियों को खाली कराने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि 22 स्थानों पर इसे खाली कराना अब भी बाकी है। इसके साथ ही यादव ने कहा कि प्रदेश में ट्रेन सेवाओं की बहाली के लिए राज्य सरकार से 100 फीसदी सुरक्षा मंजूरी की जरूरत है।

विज्ञापन


यादव ने कहा कि आंशिक रूप से ट्रेन सेवाओं की बहाली 'संभव नहीं' है और (रेल पटरियों) से सभी अवरोधों को निश्चित रूप से हटया जाना चाहिए। इससे एक दिन पहले यादव ने प्रेस को बताया था कि राज्य सरकार ने सभी रेल पटरियों को शुक्रवार की सुबह तक खाली कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



किसान संगठनों ने हाल में पारित कृषि कानूनों के खिलाफ रेलवे पटरियों एवं स्टेशन परिसरों में प्रदर्शन शुरू किया था और इस कारण राज्य में रेल सेवाएं 24 सितंबर से ही निलंबित है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि रेलवे चुनिंदा गाड़ियां नहीं चलायेगी बल्कि सभी सेवाओं को बहाल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'राज्य में अब भी 22 स्थानों पर अवरोध की स्थिति है। रेलवे सुरक्षा बल और प्रदेश पुलिस के बीच चंडीगढ़ में कल बैठक हुयी और हमने उन्हें इस बात से अवगत कराया है कि वे हमें सभी ट्रेनों के लिए सुरक्षा मंजूरी दें ताकि हम एक बार में उनका परिचालन शुरू करें।' यादव ने कहा, ‘हम चुनिंदा ट्रेन सेवाएं शुरू नहीं करेंगे, चाहे वह मालगाड़ी हो या सवारी गाड़ी। हमने उनसे कहा है कि ट्रेनों के परिचालन के लिये उनसे हमें 100 फीसदी सुरक्षा मंजूरी चाहिए।'

सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान इस बात का संकेत मिला था कि राज्य सरकार माल गाड़ियों का परिचालन फिर से शुरू कराना चाहती है लेकिन यात्री गाड़ियों की नहीं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार से कुछ दिनों के लिए कुछ चुनिंदा वस्तुओं की ढुलाई का भी प्रस्ताव मिला था जिससे रेलवे ने इंकार कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि रेलवे ने राज्य सरकार को बता दिया है कि उनका यह प्रस्ताव व्यवहार्य नहीं है। यादव ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में कहा, 'यात्री ट्रेनों की बुकिंग है और यह दुखद है कि त्यौहार के समय में हम हर दिन ट्रेनें रद्द कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे राज्य सरकार पर पूरा विश्वास है कि कुछ समय में अवरोध हटा लिया जाएगा और हमें कल के लिए निर्धारित ट्रेनों को रद्द नहीं करना पड़ेगा।'


इस बीच रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक अरुण कुमार ने कहा कि जहां कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों को पटरियों से हटा दिया गया है वे फिर जमा हो गए हैं। उन्होंने कहा कि चिंता इस बात की है कि कहीं वे फिर से रेल पटरियों को अवरूद्ध न कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed