फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of Law awaits recommendation of collegium for appointment of judges in Supreme Court and High Court

केंद्र को सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम की सिफारिश का इंतजार

Sun, 31 Jan 2021 06:02 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 31 Jan 2021 06:02 AM IST
विज्ञापन
Ministry of Law awaits recommendation of collegium for appointment of judges in Supreme Court and High Court
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : पीटीआई

केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट और विभिन्न हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए शीर्ष अदालत की कॉलेजियम की सिफारिश का इंतजार है। सुप्रीम कोर्ट में चार पद रिक्त हैं, जबकि कॉलेजियम को विभिन्न हाईकोर्ट में नए जजों की नियुक्ति पर पिछले महीने की गई सिफारिश पर अंतिम फैसला लेना बाकी है।

विज्ञापन


इस संबंध में विधि मंत्रालय को अब तक कॉलेजियम की सिफारिश नहीं मिली है। जस्टिस रंजन गोगोई के चीफ जस्टिस के तौर पर नवंबर, 2019 में सेवानिवृत्त होने के बाद पद खाली है। इसी तरह जस्टिस दीपक गुप्ता, जस्टिस आर भानुमति और जस्टिस अरुण मिश्रा के सेवानिवृत्त होने के बाद से इन पदों पर नियुक्ति नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट मौजूदा समय में 30 जजों के साथ काम कर रहा है, जबकि स्वीकृत पद 34 हैं। इसी तरह हाईकोर्ट के लिए करीब 47 सिफारिशें कॉलेजियम के पास लंबित हैं। एक जनवरी तक हाईकोर्ट में 411 पद रिक्त हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा 64 इलाहाबाद हाईकोर्ट में हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed