फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Ministry of Information & Broadcasting says Community Radio 'Vishvas 90.8' gets National Award

सूचना प्रसारण मंत्रालय: सामुदायिक रेडियो ‘विश्वास 90.8’ को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Sat, 03 Jul 2021 02:17 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 03 Jul 2021 02:17 AM IST
सार

  • सूचना प्रसारण मंत्रालय ने इस सराहनीय प्रयास के लिए राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो पुरस्कारों के 8वें संस्करण में रेडियो विश्वास को दो पुरस्कारों से सम्मानित किया।

विज्ञापन
Ministry of Information & Broadcasting says Community Radio 'Vishvas 90.8' gets National Award
रेडियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी के दौर में सामुदायिक रेडियो ने अहम भूमिका निभाई है। महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में जहां बच्चों के पास स्मार्ट फोन और इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वहां सामुदायिक रेडियो विश्वास 90.8 ने बच्चों को पढ़ाई में मदद की। इससे 50 हजार से अधिक बच्चे लाभान्वित हुए हैं।

विज्ञापन


सूचना प्रसारण मंत्रालय ने इस सराहनीय प्रयास के लिए राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो पुरस्कारों के 8वें संस्करण में रेडियो विश्वास को दो पुरस्कारों से सम्मानित किया। नासिक का कम्युनिटी रेडियो ‘रेडियो विश्वास’ ने अध्यापकों की मदद से बच्चों के लिए कार्यक्रम रिकॉर्ड कर हर दिन उसका प्रसारण किया।
विज्ञापन


रेडियो विश्वास ‘विश्वास ध्यान प्रबोधिनी और अनुसंधान संस्थान’ नासिक द्वारा संचालित होता है। रेडियो विश्वास की कार्यक्रम समन्वयक रुचिता ठाकुर ने कहा कि शिक्षा सबके लिए कार्यक्रम के बारे में हम घर-घर गए और लोगों को जागरूक किया ताकि बच्चों को रेडियो के जरिए पढ़ा पाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed