{"_id":"601b52ca436d00773a709ebc","slug":"ministry-of-hydropower-launches-unified-portal-for-govardhan-yojana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलशक्ति मंत्रालय ने गोवर्द्धन योजना के लिए एकीकृत पोर्टल की शुरुआत की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जलशक्ति मंत्रालय ने गोवर्द्धन योजना के लिए एकीकृत पोर्टल की शुरुआत की
Thu, 04 Feb 2021 07:20 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 04 Feb 2021 07:20 AM IST
विज्ञापन
Govardhan Yojana
- फोटो : Twitter
जलशक्ति मंत्रालय ने बुधवार को गोवर्द्धन योजना के लिए एकीकृत पोर्टल की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य मवेशियों व जैव कचरे का प्रबंधन करना और किसानों की आय बढ़ाना है। गोवर्द्धन योजना को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दूसरे चरण के तहत प्राथमिकता कार्यक्रम के तौर पर अपनाया जा रहा है।
विज्ञापन
जलशक्ति मंत्रालय ही स्वच्छ भारत मिशन को लागू कर रहा है। कार्यक्रम में कृषिमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व जलशक्ति राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मंत्रालय के सचिव पंकज कुमार ने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, मवेशियों एवं जैव कचरे का प्रबंधन करने, पर्यावरण स्वच्छता में सुधार करने और बेक्टर जनित बीमारियों पर अंकुश लगाने एवं अन्य कार्यों में तकनीकी सहायता मुहैया कराने के लिये प्रत्येक जिले को 50 लाख रुपये तक का आर्थिक समर्थन देता है। जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि यह पोर्टल पारदर्शिता एवं सामाजिक जवाबदेही को भी सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन