{"_id":"5e26c3418ebc3e4b17266424","slug":"ministry-of-home-affairs-says-2021-census-will-conducted-with-a-mixed-mode-approach-mobile-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्रालय: पहली बार मोबाइल एप के जरिए होगी 2021 की जनगणना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गृह मंत्रालय: पहली बार मोबाइल एप के जरिए होगी 2021 की जनगणना
Tue, 21 Jan 2020 02:54 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 21 Jan 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
गृह मंत्रालय (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
देश में इन दिनों 2021 जनगणना को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय का कहना है कि अगली जनगणना मोबाइल एप के जरिए होगा। मंत्रालय ने कहा, '2021 की जनगणना अपनी तरह की पहली जनगणना थी जिसे मिक्सड मोड अप्रोच- एक मोबाइल एप (रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया कार्यालय द्वारा बनाया गया) के जरिए किया जाएगा। जनसंख्या गणना के चरण के दौरान जनता के पास ऑनलाइन आत्म गणना की सुविधा होगी।'
विज्ञापन
मंत्रालय ने आगे कहा, 'जहां आपके डाटा के बारे में गोपनीयता की गारंटी जनगणना अधिनियम, 1948 के द्वारा दी जाती है। वहीं इसी कानून के तहत सार्वजनिक और जनगणना अधिकारियों दोनों के लिए अधिनियम के किसी भी प्रावधान के गैर-अनुपालन या उल्लंघन के लिए जुर्माना देना पड़ सकता है।'
विज्ञापन
Ministry of Home Affairs: While confidentiality about your data is guaranteed by Census Act, 1948; the same law specifies penalty for both public & census officials for non-compliance or violation of any provision of the Act. (2/2)
— ANI (@ANI) January 21, 2020
विज्ञापन