{"_id":"5ce53a4cbdec220742621c67","slug":"ministry-of-home-affairs-declared-alert-regarding-possibility-of-violence-during-vote-counting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना के लिए बस कुछ घंटों का इंतजार, भड़क सकती है हिंसा, गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मतगणना के लिए बस कुछ घंटों का इंतजार, भड़क सकती है हिंसा, गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट
Thu, 23 May 2019 02:46 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 23 May 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान गड़बड़ी और हिंसा की आशंका जताई है। इसे लेकर मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आगाह किया है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने यह कदम ईवीएम में गड़बड़ी और बदलने के विपक्षी दलों के आरोप और कई नेताओं द्वारा हार पर खून-खराबे की धमकी को देखते हुए उठाया है। उसने सभी राज्य सरकारों से मतगणना केंद्रों तथा ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पर्याप्त कदम उठाने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस प्रमुखों को कानून एवं व्यवस्था तथा शांति बनाए रखने को भी कहा है। मंत्रालय ने यह निर्देश इसलिए दिया है क्योंकि कई तबकों द्वारा हिंसा भड़काने वाले बयान और मतगणना के दिन अव्यवस्था या गड़बड़ी फैलाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और त्रिपुरा से कुछ संगठनों और नेताओं द्वारा हिंसा और गड़बड़ी उत्पन्न किए जाने का इनपुट मिला है। 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव की मतगणना देशभर में बृहस्पतिवार को होगी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को धमकी दी थी कि ईवीएम से छेड़छाड़ और बदलने की कोशिश की गई तो सड़कों पर खून बहेगा। साथ ही कहा था कि अगर हथियार उठाने की जरूरत पड़ेगी तो यह भी करेंगे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी कुछ शरारती तत्वों द्वारा हिंसा भड़काने के पोस्ट साझा किए जा रहे हैं।
ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर