फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of Health says cowin does not collect any information about COVID19 infection history of any person

विवाद: स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी सफाई, किसी की जानकारी एकत्र नहीं करता कोविन प्लेटफॉर्म

Mon, 31 May 2021 08:57 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 31 May 2021 08:57 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोविन किसी भी व्यक्ति के संक्रमण इतिहास के बारे में कोई जानकारी एकत्र नहीं करता है। कोविन सिर्फ दो शॉट्स के बीच अंतराल से संबंधित रिकॉर्ड की जानकारी एकत्र करता है।

विज्ञापन
Ministry of Health says cowin does not collect any information about  COVID19 infection history of any person
कोविन प्लेटफॉर्म - फोटो : social media

विस्तार

कोविन प्लेटफॉर्म को लेकर उठे विवाद के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को इस मामले पर सफाई दी है। मंत्रालय ने कहा कि कोविन एप को देश में टीकाकरण के प्रबंधन के लिए एक मंच के रूप में बनाया गया है। यह किसी भी व्यक्ति के संक्रमण इतिहास के बारे में कोई जानकारी एकत्र नहीं करता है। कोविन सिर्फ दो शॉट्स के बीच अंतराल से संबंधित रिकॉर्ड की जानकारी एकत्र करता है। जैसा कि इसे लेकर हमलोग समय-समय पर सूचित करते रहते हैं।

विज्ञापन


आरोप यह भी लगाया गया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविन प्लैटफॉर्म को हैक करके कुछ खास लोगों को टीकाकरण का फायदा पहुंचाया। जिसके बाद केंद्र सरकार ने सफाई देते हुए कहा कि कोविन को हैक नहीं किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर चल रही इस तरह की रिपोर्ट महज अफवाह है।  
विज्ञापन


मंत्रालय ने आगे कहा कि कोविन डिजिटल प्लेटफॉर्म की वजह से लोगों को वैक्सीन नहीं मिल पा रहा है, यह एक झूठी अफवाह है। अब तक कुल डोज के 50 फीसदी इसी प्लेटफॉर्म के जरिए बुक किए गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से देशभर में कुल मिलाकर दो करोड़ से अधिक लोगों को पहली खुराक दी गई है। आज यानी सोमवार को कुल 25 लाख डोज दी गई। मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक 21.58 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed