फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of External Affairs: India, Italy decide to expand counter-terror cooperation, News in hindi

India-Italy: भारत, इटली ने आतंकवाद विरोधी सहयोग बढ़ाने का किया फैसला, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर हुआ गहन मंथन

Sun, 19 Jan 2025 07:28 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 19 Jan 2025 07:28 PM IST
सार

India-Italy: भारत और इटली ने आतंकवाद विरोधी सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है। बता दें कि, रोम में 16 और 17 जनवरी को आतंकवाद और संगठित अपराध पर भारत-इटली संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की बैठक में गहन मंथन किया गया है।

विज्ञापन
Ministry of External Affairs: India, Italy decide to expand counter-terror cooperation, News in hindi
भारत, इटली (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

भारत और इटली ने आतंकवाद से निपटने में अपने सहयोग को बढ़ाने का संकल्प लिया है, जिसमें आतंकवादी गतिविधियों के लिए प्रौद्योगिकी के 'दुरुपयोग' का प्रभावी ढंग से मुकाबला करना भी शामिल है।विदेश मंत्रालय (एमईए) ने रविवार को एक बयान में कहा कि 16 और 17 जनवरी को रोम में आतंकवाद और संगठित अपराध पर भारत-इटली संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की बैठक में आतंकवाद से निपटने में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


घरेलू, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी खतरों पर चर्चा
इसमें कहा गया है कि दोनों पक्षों ने उभरते घरेलू, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी खतरों पर चर्चा की और आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ सहयोग के कई क्षेत्रों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। बयान में आगे कहा गया है कि आतंकवादी उद्देश्यों के लिए प्रौद्योगिकी के दुरुपयोग का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता को स्वीकार करते हुए दोनों पक्षों ने इस खतरे को रोकने और कम करने के अनुभव साझा किए।
विज्ञापन


बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग की प्रतिबद्धता
भारत और इटली ने आतंकवादी कृत्यों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्रभावी अभियोजन के महत्व पर भी जोर दिया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वार्ता में दोनों रणनीतिक साझेदारों ने संयुक्त राष्ट्र, जीसीटीएफ (वैश्विक आतंकवाद निरोधक मंच) और एफएटीएफ (वित्तीय कार्रवाई कार्य बल) समेत बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। इसमें कहा गया कि 'दोनों पक्षों ने कई द्विपक्षीय समझौतों पर चल रही वार्ता को आगे बढ़ाने के तरीकों और साधनों पर भी चर्चा की।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय में आतंकवाद निरोध के संयुक्त सचिव केडी देवल और इतालवी विदेश मंत्रालय में राजनीतिक मामलों के वरिष्ठ उप निदेशक और सुरक्षा निदेशक एलेसेंड्रो अज़ोनी ने की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने कैसर्टा में इटली की अंतर-एजेंसी कानून प्रवर्तन अकादमी के अधिकारियों से भी मुलाकात की और अकादमी और भारत में इसके समकक्ष संगठन के बीच क्षमता निर्माण उपायों को मजबूत करने पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed